Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशेज फतह के बाद कप्तान पैट कमिंस ने की एलेक्स कैरी की तारीफ, कहा- उनका योगदान सराहनीय

AUS vs ENG: पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Dec 21, 2025 | 04:08 PM

पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pat Cummins News: ऑस्ट्रेलिया ने महज 11 दिन के खेल में एशेज 2025-26 सीरीज अपने नाम कर ली है। एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज ट्रॉफी बरकरार रखी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा पूरे मुकाबले में साफ दिखाई दिया।

तीसरे टेस्ट में पैट कमिंस की कप्तानी की छाप

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो कप्तान पैट कमिंस रहे। पीठ की चोट से उबरने के बाद यह कमिंस का पांच महीने से ज्यादा समय बाद पहला टेस्ट मैच था। इसके बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मैच में कुल 6 विकेट झटककर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को दबाव में रखा। कप्तान के तौर पर भी कमिंस ने आक्रामक रणनीति अपनाई, जिसका टीम को पूरा फायदा मिला।

एलेक्स कैरी और फील्डिंग की जमकर तारीफ

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कमिंस ने टीम के प्रदर्शन की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अहसास शानदार है और ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त उत्साह है। कमिंस ने गेंदबाजों द्वारा लगातार दबाव बनाए रखने, शानदार फील्डिंग और विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के योगदान की खास तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में धैर्य, निरंतर मेहनत और मजबूत अटैक ही सफलता की असली कुंजी है।

सम्बंधित ख़बरें

गौतम गंभीर के घर पर टीम इंडिया की दावत, दिल्ली पहुँचते ही कोच के मेहमान बने खिलाड़ी

SL vs IRE: श्रीलंका का विजयी आगाज, आयरलैंड को 20 रनों से चटाई धूल, कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक

अंडर-19 वर्ल्ड कप के ‘शेरों’ की घर वापसी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, जानिए आयुष म्हात्रे की मां ने क्या कहा?

IND vs USA मैच के बाद वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी पर आई बड़ी खबर, सूर्यकुमार यादव ने बताया- अब कैसी है उनकी फिटनेस

बॉक्सिंग डे टेस्ट में कमिंस का खेलना संदिग्ध

अब सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले में पैट कमिंस का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। जीत के बाद कमिंस ने संकेत दिए कि वह बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अच्छा महसूस कर रहे हैं, लेकिन बाकी सीरीज को लेकर फैसला अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा। कमिंस ने साफ किया कि मेलबर्न टेस्ट खेलना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है और सिडनी टेस्ट को लेकर बाद में चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, जानें भारत की स्थिति

सीरीज जीत के बाद जोखिम पर दोबारा विचार

कमिंस ने बताया कि जब तक सीरीज का फैसला नहीं हुआ था, तब तक जोखिम उठाने और खेलने का फैसला किया गया था। उन्होंने कहा कि टीम ने यह जानते हुए आक्रामक तैयारी की थी कि यह एशेज सीरीज है और इसे जीतना बेहद जरूरी है। अब जब सीरीज हाथ में आ चुकी है, तो जोखिम का दोबारा आकलन किया जाएगा और खिलाड़ियों की फिटनेस को प्राथमिकता दी जाएगी।

Pat cummins is unlikely feature in boxing day test in ashes series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 04:05 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • Cricket News
  • Pat Cummins
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.