Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले डर गए दिल्ली के मालिक! स्टेडियम बदलने की कर दी मांग

पार्थ जिंदल का मानें तो मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। इससे मैच रद्द भी हो सकता है। उन्होंने बीसीसीआई से मैच किसी दूसरी जगह करवाने का अनुरोध किया है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 21, 2025 | 11:22 AM

पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई को ईमेल भेजा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: आईपीएल 2025 में आज 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन, इस मैच से पहले ही दिल्ली के सह-मालिक पार्थ जिंदल घबरा गए हैं और मुकाबले का वेन्यू बदलने की मांग कर दी है।

दरअसल, दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीम के लिए आज का मुकाबला काफी अहम है। आज का मैच आईपीएल प्लेऑफ के चौथी जगह के लिए है। लेकिन, इस मुकाबले पर बारिश का काला साया है। जिसकी वजह से दिल्ली के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई को एक ईमेल लिखा है। इसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल 2025 का मैच वानखेड़े स्टेडियम से हटाने का अनुरोध किया है।

21 मई को मुंबई में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता है तो दिल्ली के लिए प्लेऑफ में जाना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली को अगले दौर में जाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। पार्थ जिंदल का मानें तो मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। इससे मैच रद्द भी हो सकता है। उन्होंने बीसीसीआई से मैच किसी दूसरी जगह करवाने का अनुरोध किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक

‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम

जिंदल ने ईमेल में लिखा है, ‘मुंबई में भारी बारिश की आशंका है और मैच रद्द होने की प्रबल संभावना है। जिस तरह आरसीबी और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच को बेंगलुरु से शिफ्ट किया गया था, उसी तरह कल का मैच भी किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। हमें 6 दिन से पता है कि 21 तारीख को मुंबई में भारी बारिश होने वाली है।’

भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले मैच पर बारिश का असर पड़ सकता है। मंगलवार को जब दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास कर रही थीं, तब दिल्ली का अभ्यास सत्र बारिश के कारण बाधित हुआ था। बारिश करीब 8 बजे आई थी।

बहरूपिया है गुरू बहरूपिया…धोनी का डुप्लीकेट देखकर हैरान रह गई दुनिया- देखें VIDEO

मुंबई इंडियंस के लिए यह प्लेऑफ में जगह पक्की करने का मौका है। वहीं दिल्ली के लिए रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। हार्दिक पांड्या की टीम के फिलहाल 14 अंक हैं और वह तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। जिससे मुंबई को ज्यादा नहीं, लेकिन दिल्ली को बहुत नुकसान होगा।

Parth jindal requests bcci to change dc vs mi venue due to rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 11:22 AM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • IPL 2027
  • Mumbai Indians

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.