-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Women Team Announced For Women World Cup 2025 Qualifiers Fatima Sana Gets Captaincy
वर्ल्ड कप 2025 क्वालीफायर के लिए हुआ पाकिस्तान टीम का ऐलान, यहां देखें किसे मिली कप्तानी
- Written By: मृणाल पाठक
ICC महिला विश्व कप 2025 क्वालीफायर मैचों के लिए फातिमा सना को पाकिस्तान महिला टीम की कमान सौंपी गई है। जिसके बाद अब उनके सामने महिला विश्व कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम को क्वालीफाई कराने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
ICC Women’s WC 2025 Qualifier: महिला विश्व कप 2025 क्वालीफायर का आगाज अप्रैल से होने वाला है, ये आईसीसी टूर्नामेंट 19 अप्रैल तक चलेगा, जो पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग लेने वाली हैं। इसी बीच अब पाकिस्तान ने महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है।
महिला विश्व कप 2025 क्वालीफायर मैचों के लिए फातिमा सना को पाकिस्तान महिला टीम की कमान सौंपी गई है। जिसके बाद अब उनके सामने महिला विश्व कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम को क्वालीफाई कराने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है, क्योंकि 6 में से केवल दो ही टीम इसमें क्वालिफाई कर पाएगी। इस आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मैच आयरलैंड से होने वाला है।
भारत करेगा मेजबानी
भारत इस बार ICC महिला विश्व कप 2025 की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 29 सितंबर से होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस बार विश्व कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। 6 टीमें पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। जबकि 2 टीमें विश्व कप 2025 क्वालीफायर से आएंगी। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम क्वालिफाई करती है तो पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के तहत विश्व कप खेलता नजर आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
टॉप-2 टीमें क्वालिफाई करेंगी
जानकारी के लिए बता दें कि महिला विश्व कप 2025 क्वालिफायर मैचों में टॉप-2 टीमें विश्व कप 2025 में प्रवेश करेंगी। क्वालिफायर मैचों में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और थाईलैंड की टीमें भिड़ेंगी। जहां हर टीम टॉप दो में बने रहने के लिए मैच खेलेगी।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारत ने अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले गए थे। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान लीग स्टेज से ही बाहर हो गया ता, जबकि भारत ने खिताब जीता था। ऐसे में अब एक बार फिर पाकिस्तान को आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है।
पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है
फातिमा सना (कप्तान) मुनीबा अली (उपकप्तान), नतालिया परवेज, सिदरा अमीन, शवाल जुल्फिकार, अरूब शाह, नाजिहा अल्वी, आलिया रियाज, गुल फिरोजा, नशरा संधू, सादिया इकबाल, ओमैमा सोहेल, डायना बेग, सिदरा नवाज, रमीम शमीम।
Pakistan women team announced for women world cup 2025 qualifiers fatima sana gets captaincy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














