‘पानी से खतरा…’, सबके बाद अब ICC ने भी लिए पाकिस्तानी टीम के मजे, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
Pakistan Womens Cricket Team: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ कमजोर बल्लेबाजी की। इस बीच आईसीसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मैच को लेकर चर्चा बढ़ा दी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
फातिमा सना (फोटो- सोशल मीडिया)
Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को हो चुकी है। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी की और महज 129 रनों पर ढेर हो गई।
पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी महिला टीम 38.3 ओवरों में सिर्फ 129 रन बना पाई। पूरी पारी में 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन रामीन शमीम ने बनाए। उन्होंने 23 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज पूरी तरह असफल रहीं, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम सम्मानजनक स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाई।
आईसीसी का वीडियो हुआ वायरल
मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेलकर रन लेने का प्रयास किया। गेंद रोकने के लिए बांग्लादेश की गेंदबाज ने बाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन गेंद को नहीं रोक सकीं। इस दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दौड़ते हुए गेंदबाज को कूदकर पार कर लिया। आईसीसी ने इस मजेदार पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- “बिल्कुल भी रिस्क नहीं ले सकते।” साथ ही भारतीय फिल्मभूलभुलैया का मशहूर डायलॉग “पानी से बचकर रहना, खतरा है तुम्हें पानी से” भी जोड़ा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
पाकिस्तान महिला टीम की यह हार उनके लिए बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी लेकर आई। वह महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज महिला टीम के नाम था, लेकिन पाकिस्तान ने अब यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया, अहम मुकाबले में 7 विकेट से चटाई धूल
पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी और लगातार गिरते विकेटों ने उनकी हार सुनिश्चित कर दी। सोशल मीडिया पर आईसीसी का मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां पाकिस्तान की बल्लेबाजी की जमकर आलोचना हो रही है, वहीं आईसीसी का मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
