T20 World Cup में साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Sahibzada Farhan: साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।
Sahibzada Farhan Create History
साहिबजादा फरहान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sahibzada Farhan Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। नामीबिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर फरहान ने इतिहास रच दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

साहिबजादा फरहान से पहले पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने का कारनामा अहमद शाहजाद ने किया था। उन्होंने 30 मार्च 2014 को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 62 गेंदों पर 111 रन की यादगार पारी खेली थी। अब फरहान भी इस सूची में शामिल हो गए हैं और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फरहान ने सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सर्वोच्च स्कोर

खिलाड़ी रन गेंदें चौके/छक्के स्ट्राइक रेट विपक्ष स्थान तारीख
अहमद शहज़ाद 111* 62 10/5 179.03 बांग्लादेश मीरपुर 30 मार्च 2014
साहिबज़ादा फरहान 100* 58 11/4 172.41 नामीबिया कोलंबो (SSC) 18 फरवरी 2026
उमर अकमल 94 54 9/4 174.07 ऑस्ट्रेलिया मीरपुर 23 मार्च 2014
मोहम्मद रिज़वान 79* 55 6/3 143.63 भारत दुबई 24 अक्टूबर 2021
मोहम्मद रिज़वान 79* 50 8/4 158.00 नामीबिया अबू धाबी 2 नवंबर 2021

फरहान ने कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच में पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत की और 58 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने सैम अयूब (12 गेंदों पर 14) के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन, सलमान अली आगा (23 गेंदों पर 38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन और शादाब खान (22 गेंदों पर 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 81 रन जोड़े। फरहान के पहले शतक की मदद से पाकिस्तान ने 20 ओवर में 199/4 का टोटल बनाया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस वर्ल्ड कप में सबसे पहला शतक श्रीलंका के पथुम निसांका के बल्ले से आया। 16 फरवरी को पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निसांका ने 52 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वोच्च स्कोर

खिलाड़ी देश रन गेंदें चौके/छक्के स्ट्राइक रेट विरोधी स्थान तारीख
युवराज समरा कनाडा 110 65 11/6 169.23 न्यूज़ीलैंड चेन्नई 17 फरवरी
पथुम निसांका श्रीलंका 100* 52 10/5 192.30 ऑस्ट्रेलिया पल्लेकले 16 फरवरी
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान 100* 58 11/4 172.41 नामीबिया कोलंबो (SSC) 18 फरवरी
लॉरकेन टकर आयरलैंड 94* 51 10/4 184.31 ओमान कोलंबो (SSC) 14 फरवरी
टिम सीफर्ट न्यूज़ीलैंड 89* 42 12/3 211.90 UAE चेन्नई 10 फरवरी
Navbharat Live
navbharatlive.com