- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Former Cricketer And Umpire Muhammad Nazir Junior Passes Away At 78 Before Champions Trophy 2025
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और अंपायर मोहम्मद नजीर जूनियर का निधन हो गया है। लंबी बिमारी से जुझ रहे नजीर जूनियर का उनके गृहनगर लाहौर में निधन हो गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

नजीर जूनियर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और अंपायर मोहम्मद नजीर जूनियर का निधन हो गया है। लंबी बिमारी से जुझ रहे नजीर जूनियर का उनके गृहनगर लाहौर में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके बेटे नोमान नजीर ने इस बात की जानकारी दी। मोहम्मद नजीर जूनियर का पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद वो इस समस्या से कभी उबर नहीं पाए। उनका निधन अस्पताल में हुआ।
नोमान ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने बीमार पिता की मदद करने की अपील की थी। नजीर जूनियर ने अपनी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को खासा परेशान किया था। नजीर जूनियर ने तब सुर्खियां बटोरी थी जब इमरान खान ने 1979-80 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलने के लिए पांच साल बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया था।
प्रथम श्रेणी में 800 से अधिक विकेट चटकाने वाले नजीर ने अंपायरिंग करने से पहले भारत के खिलाफ एक श्रृंखला सहित 14 टेस्ट और चार एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने पांच टेस्ट और 15 वनडे में अंपायरिंग की।
सम्बंधित ख़बरें
PCB के लिए ‘आफत’ बने मुल्तान सुल्तांस के मालिक! पहले नोटिस फाड़ा, अब खुलेआम चुनौती देकर काटा गदर
एशिया कप में भारत ने 3 बार चटाई धूल, अब सलमान आगा कप्तानी से होंगे बाहर! इसे मिलेगी PAK टीम की कमान?
पूरा पाकिस्तान शोक में डूबा! स्टार खिलाड़ी की हुई मौत, बर्मिंघम में ली आखिरी सांस
रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर नहीं बल्कि इस शख्स के कारण भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना था। लेकिन भारतीय टीम ने वहां जाने से मना कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान में आयोजन होगा या नहीं। आईसीसी ने इसको लेकर अभी तक कोई विज्ञाप्ति जारी नहीं की है। ऐसे में पता नहीं चल रहा है कि आईसीसी किस तरह से इस टूर्नामेंट का आयोजन करवाएगा।
खेल जगत से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमों हिस्सा लेगी। जिसमें भारत की टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। अभी हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि टूर्नामेंट कहां खेला जाएगा। बाकी टीमों को अपने मैच पाकिस्तान में ही खेलने हैं। टूर्नामेंट के लिए कराची सहित 3 स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट को अगले साल फरवरी में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 के बाद नहीं हुआ बाइलैटरल सीरीज
दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के परिणामस्वरूप, भारत ने 2008 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है, जबकि पाकिस्तान ने 2023 विश्व कप सहित भारत में कई आईसीसी आयोजन खेले हैं। तब से दोनों पक्षों ने केवल एक द्विपक्षीय श्रृंखला खेली है, जो 2012-13 में पाकिस्तान द्वारा व्हाइट-बॉल दौरा था।
Pakistan former cricketer and umpire muhammad nazir junior passes away at 78 before champions trophy 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Holi 2026: होली की मस्ती में भी दिखना है कूल? लड़कों के लिए ये 5 आउटफिट्स हैं एकदम परफेक्ट
Feb 23, 2026 | 09:00 AMअमरावती में 50 फीट गहरी खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौके पर मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार
Feb 23, 2026 | 08:59 AMजानें क्यों फायदेमंद है कार का बेस वेरिएंट खरीदना? एक नहीं 5 गुना होगा प्राॅफिट
Feb 23, 2026 | 08:58 AMमुकुंदवाड़ी हादसा: मनपा कर्मचारी की करंट से मौत, अवैध बैनर छापने वाली एजेंसी की तलाश में पुलिस
Feb 23, 2026 | 08:56 AMसेम कंपनी, सेम अमाउंट! दावोस से आए ‘डबल-डबल’ करारों पर क्यों चुप है सरकार? पढ़ें विशेष रिपोर्ट
Feb 23, 2026 | 08:41 AMलिपस्टिक से काले हो गए हैं होंठ? किचन की इन 2 चीजों से बनाएं स्क्रब और फिर देखें कमाल
Feb 23, 2026 | 08:39 AMछत्रपति संभाजीनगर नगर में सिलेंडर फटने से भीषण आग, विवाह का सामान राख; परिवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 23, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














