-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Facing Huge Humiliation 50 Pakistani Players Unsold In The Hundred Tournament Because Of India
पाकिस्तान की हो रही घनघोर बेइज्जती! भारत की वजह से अब इस टूर्नामेंट में 50 पाक खिलाड़ी रहे अनसोल्ड
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान को हर तरफ बेइज्जती का ही सामना करना पड़ा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मिंदगी सहने के बाद अब एक विदेशी लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जिल्लत का सामना करना पड़ा है, जहां 50 पाक खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

पाकिस्तानी खिलाड़ी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistani Players Unsold In The Hundred: चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान पाकिस्तान को मौजूदा समय में जिस जिल्लत का सामना करना पड़ रहा है वो तो ये मुल्क ही जानता है। 29 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने के बाद पाकिस्तान आमसान पर था, लेकिन अब मुंह के बल गिर गया है। मानों चैंपियंस ट्रॉफी उसके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। पाकिस्तान के लिए बुरा सपना तो अब भारत भी पाकिस्तान के लिए बन गया है। जहां पाक खिलाड़ियों को एक और घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा है।
दरअसल, द हंड्रेड के ड्राफ्ट में पाकिस्तान के कुल 50 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 45 पुरुष और 5 महिला क्रिकेटर थीं, लेकिन ये सभी खिलाड़ी इस लीग के निलामी में अनसोल्ड रहे। एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीददार नहीं मिला। जिसकी वजह से पाकिस्तान की थू-थू हो रही है।
50 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
जिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को द हंड्रेड में खरीददार नहीं मिला है उसमें पाकिस्तान के नामी खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी टीम के जान माने जाते हैं। जैसे, महिला खिलाड़ियों में आलिया रियाज, फातिमा सना, युसरा आमिर, इरम जावेद और जावेरिया रऊफ। वहीं पुरुष खिलाड़ियों में मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, सैम अयूब, शादाब खान और हसन अली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी अपनी जगह नहीं बना सके। इन खिलाड़ियों के अनसोल्ड रहने की वजह भारत को माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
भारत की वजह से अनसोल्ड रहे पाकिस्तानी
अब आपके दीमाग में आ रहा होगा कि भारत भला कैसे The Hundred में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अनसोल्ड रहने की वजह बन सकता है? तो आपको जानकार हैरानी होगी कि द हंड्रेड लीग की आठ फ्रेंचाइजियों में से चार में अब आईपीएल टीम मालिकों का निवेश है। जिससे पाकिस्तान खिलाड़ियों के चयन पर अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ा है।
इन भारतीय फ्रेंचाइजियों की हिस्सेदारी
The Hundred में मुंबई इंडियंस के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ओवल इनविंसिबल्स में 49% हिस्सेदारी खरीदी है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक आरपीएसजी ग्रुप ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स में 70% हिस्सेदारी ली है। सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक सन ग्रुप ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स में 100% हिस्सेदारी हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर ग्रुप ने सदर्न ब्रेव में 49% हिस्सेदारी ली है और हैम्पशायर का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया है।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मैच फीस में 75% की कटौती
जानकारी के लिए बता दें कि जब से चैंपियंस ट्रॉफी खत्म हुई है, जब से पाकिस्तान क्रिकेट में काफी हलचल देखने मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल टी20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की मैच फीस में भारी कटौती की है। जिसकी वजह से पाक खिलाड़ियों का मनोबल भी टूट सकता है, लेकिन कंगाल पाकिस्तान को शायद ही इससे फर्क पड़े, क्योंकि पहले भी कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पीसीबी पर ये आरोप लगाया है कि बोर्ड उनके लिए नहीं सोचता है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चैंपियंस ट्रॉफी में उठानी पड़ी शर्मिंदगी
गौरतलब है कि चैंपियसं ट्रॉफी में मेजबान पाकिस्तान को बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। पहले तो पाकिसतान की टीम टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच जीते लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। उसके बाद भारत के चैंपियन बनने के बाद पुरुस्कार सेरेमनी में ही मेजबान पाकिस्तान को नजरअंदास किया गया और मंच पर भी नहीं बुलाया गया।
Pakistan facing huge humiliation 50 pakistani players unsold in the hundred tournament because of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














