-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Cricketer Aleem Khan Died Due To Cardiac Arrest
भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर अलीम खान का निधन, सामने आई मौत की असली वजह
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तानी गेंदबाज दिल का दौरा पड़ने के कारण जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट था।

अलीम खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पहलगाम अटैक के बाद और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। इस हमले का जवाबी कार्रवाई भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कर दी है। हालांकि, अब पाकिस्तान क्रिकेट से एक दुखद खबर सामने आई है। पाकिस्तान के 22 वर्षीय क्रिकेटर अलीम खान की मौत हो गई।
22 वर्षीय अलीम खान पीसीबी चैलेंज लीग में खेल रहे थे। 5 मई को एक मैच के दौरान अलीम गेंदबाजी करते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़े। ऐसा तब हुआ जब वह रन-अप ले रहे थे। जैसे ही वह अचानक गिरे, अंपायर ने तुरंत मेडिकल टीम को मदद के लिए बुलाने का इशारा किया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
पाकिस्तानी गेंदबाज दिल का दौरा पड़ने के कारण जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गहरा दुख जताया है, वहीं घरेलू क्रिकेट के निदेशक अब्दुल्ला खुर्रम नियाजी ने अलीम के शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
अलीम खान एक प्रतिभाशाली और उभरते हुए क्रिकेटर थे, जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते थे, जिससे प्लेइंग इलेवन में उनकी भूमिका अहम मानी जाती थी। इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आयोजन जारी है, जिसका प्रसारण पहले भारत में भी होता था। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने PSL के प्रसारण पर रोक लगा दी है, और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी बैन लगा दिया गया है।
BCCI की इस पॉलिसी के चलते रोहित शर्मा ने ले लिया संन्यास, बोर्ड के रवैए से खुश नहीं है कई खिलाड़ी!
भारत सरकार ने भी भारत में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के अकाउंट बैन कर दिए। पीएसएल और इसकी टीमों के सोशल मीडिया अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज पहले ही बंद कर दी गई थी, अब हमलों के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी से मांग की है कि आईसीसी टूर्नामेंट में भी उन्हें पाकिस्तान के साथ ग्रुप में न रखा जाए। इससे दोनों के बीच मैचों की संभावना और भी कम हो जाएगी।
Pakistan cricketer aleem khan died due to cardiac arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 जुलाई LIVE: पेपर लीक पर बनेगा फास्ट-ट्रैक कानून! वांगचुक का अनशन खत्म, CJP का प्रदर्शन जारी
Jul 24, 2026 | 06:33 AMBirthday Horoscope: 24 जुलाई जन्मदिन वालों को मिलेगा दांपत्य सुख, सम्मान और करियर में सफलता
Jul 24, 2026 | 06:20 AMमनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
Jul 24, 2026 | 06:18 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Jul 24, 2026 | 05:55 AMXiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














