जियो न्यूज़ के अनुसार, पाकिस्तान ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के साथ हुए “हैंडशेक विवाद” के बाद एशिया कप 2025 में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को दौरान ये विवाद हुआ था। जिसके बाद पीसीबी ने मैच रेफरी को हटाने की मांग किया था।
पाकिस्तान ने एशिया कप का किया बहिष्कार, PCB ने लिया बड़ा फैसला
Asia Cup: एशिया कप का पाकिस्तान की टीम ने बहिष्कार कर दिया है। आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दी। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Sep 17, 2025 | 07:24 PM
पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Asia Cup: एशिया कप का पाकिस्तान की टीम ने बहिष्कार कर दिया है। आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दी। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्तान की टीम अब एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।
पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार पाकिस्तान और यूएई के बीच बुधवार 17 सितंबर को होने वाले मुकाबला नहीं होगा। यह मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला था। जो अब नहीं खेला जाएगा। ताजा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाड़ी अभी तक होटल में ही है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एशिया कप में एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी के पद से हटाने के लिए आईसीसी को मेल भेजा था। जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था। आईसीसी के एक सूत्र ने बताया कि पाइक्रॉफ्ट बुधवार के मुकाबले में मैच रेफरी बने रहेंगे और अगर पाकिस्तान खेलने नहीं आता है तो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को पूरे अंक दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जैकब बेथेल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बने
पीसीबी ने पहले भी की थी शिकायत
पीसीबी ने शिकायत के पहले पत्र में आरोप लगाया था कि यह मैच अधिकारियों के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा दो का उल्लंघन है जिसमें कहा गया है कि खेल भावना के विपरीत आचरण करने या एमसीसी नियमों का उल्लंघन करने पर मैच रैफरी दोषी है।
भारतीय टीम पहले ही कर चुकी है सुपर-4 में क्वालीफाई
भारतीय टीम सोमवार 15 सितंबर को ग्रुप ए से सुपर-4 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। एशिया कप 2025 का सुपर-4 राउंड शनिवार 20 सितंबर से शुरू होगा। सुपर-4 का मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें ग्रुप ए और बी की टॉप दो टीमें एक-दूसरे के सामने खेलेगी। इसके बाद सुपर-4 की टॉप-2 टीमें फाइनल में प्रवेश करेगी।
Pakistan boycotts asia cup pcb takes a big decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 17, 2025 | 06:39 PM
