बॉयकॉट से सरेंडर तक…भारत के खिलाफ मैच खेलने पर मजबूर हुए मोहसिन नकवी? जानिए IND-PAK मैच पर क्या कहा?
IND vs PAK: पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार का फैसला किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से लिया गया था।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मोहसिन नकवी (फोटो-सोशल मीडिया)
Mohsin Naqvi about India-Pakistan Match: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार के फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी राजनीतिक या निजी कारण से नहीं, बल्कि बांग्लादेश को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से लिया गया था। नकवी के अनुसार पाकिस्तान का मकसद केवल बांग्लादेश के मुद्दे को उठाना और उनके साथ हुए व्यवहार पर ध्यान दिलाना था।
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद लिया गया था फैसला
दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में काफी चर्चा शुरू हो गई थी और टूर्नामेंट के कार्यक्रम को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई थी।
बातचीत के बाद बदला गया निर्णय
पीसीबी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बीच कई दौर की बातचीत हुई। इन बैठकों में बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और समाधान निकालने की कोशिश की गई। बातचीत के सकारात्मक नतीजे सामने आने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सोमवार देर रात बहिष्कार का फैसला वापस लेने का ऐलान कर दिया और टीम को मैच खेलने की अनुमति दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
नकवी ने स्पष्ट किया अपना रुख
मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की बातचीत का केंद्र केवल बांग्लादेश था। उनका कहना था कि बांग्लादेश की जो भी मांगें थीं, उन्हें स्वीकार कर लिया गया और यह माना गया कि उनके साथ अन्याय हुआ था। नकवी ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान का कोई निजी हित नहीं था और सरकार ने भी इसी आधार पर निर्णय लिया। जब स्थिति स्पष्ट हो गई और बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों पर सहमति बन गई, तब पाकिस्तान ने मैच खेलने का फैसला किया।
भारत के खिलाफ प्रस्तावित बहिष्कार को लेकर बने गतिरोध को खत्म करने के लिए नकवी ने रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से मुलाकात की थी। इस बैठक को पूरे मामले में अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद ही समाधान का रास्ता साफ हुआ।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Point Table: पाकिस्तान लिस्ट में आया टॉप, सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम को छोड़ा पीछे
पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि बहुपक्षीय बैठकों में सकारात्मक परिणाम सामने आए और मित्र देशों के अनुरोध को देखते हुए राष्ट्रीय टीम को 15 फरवरी 2026 को होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के निर्धारित मैच में हिस्सा लेने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होने का रास्ता साफ हो गया।
