-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Pakistan U19 World Cup 2026 India Beat Pakistan By 58 Runs Queens Sports Club
U19 World Cup: पहले सेमीफाइनल से बाहर, फिर भारत से जीता हुआ मैच हारा पाकिस्तान, इसे कहते हैं ‘गजब बेइज्जती’!
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs PAK: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। भारत ने यह मुकाबला 58 रन से जीता। मैच से पहले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी।

भारत ने अंडर-19 विश्वकप के मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Under-19 team beat Pakistan by 54 Runs: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। 1 फरवरी को हुए इस मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान अंडर-19 टीम को पूरी तरह दबदबे में रखते हुए शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मुकाबला 58 रनों से अपने नाम किया। हालांकि, इस मैच से पहले ही पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका था, जबकि भारत पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुका था।
पाकिस्तान पर था बड़ा दबाव
पाकिस्तान को इस मैच में सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए 253 रन का लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना जरूरी था। यह लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन पाकिस्तान की शुरुआत ठीक-ठाक रही। टीम एक समय 151 रन पर सिर्फ तीन विकेट के नुकसान के साथ मुकाबले में बनी हुई दिख रही थी। इसी मोड़ पर मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। विकेट गिरने का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि पाकिस्तानी बल्लेबाजी संभल ही नहीं सकी और पूरी टीम 198 रन पर सिमट गई।
भारत ने किया संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन की उपयोगी पारी खेली। कनिष्क चौहान ने 35 रन का योगदान दिया, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाए। मध्यक्रम में भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी के साथ रन जोड़े, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद सय्यम को दो विकेट मिले, जबकि अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलोच ने एक-एक विकेट लिया।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
भारतीय गेंदबाजों का शानदार कमबैक
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही और कुछ समय के लिए मैच उनके पक्ष में जाता दिखा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन अनुशासन और आक्रामकता दिखाते हुए जोरदार वापसी की। पाकिस्तान के आखिरी सात विकेट सिर्फ 43 रन के अंदर गिर गए। पूरी टीम 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट झटके। इसके अलावा आरएस एम्ब्रिश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा को एक-एक सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: U-19 में मिली हार की बौखलाहट? पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार, ICC और BCCI पर क्या असर पड़ेगा?
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने मजबूत इरादे जाहिर कर दिए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन ने भारत को सेमीफाइनल से पहले अतिरिक्त आत्मविश्वास दिया है, जबकि पाकिस्तान के लिए यह हार अभियान का निराशाजनक अंत साबित हुई।
India vs pakistan u19 world cup 2026 india beat pakistan by 58 runs queens sports club
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 04:22 PM‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
Aug 05, 2026 | 04:22 PMAgra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














