महिला टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, निदा डार की जगह फातिमा सना बनी कप्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 22 वर्षीय फातिमा सना को तीन से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए निदा डार की जगह कप्तान नियुक्त किया है।
- Written By: मृणाल पाठक
फातिमा सना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
कराची: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर से होने जा रहा है। आईसीसी का यह टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक चलेगा। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए 22 साल की फातिमा सना को कप्तान घोषित किया है।
पाकिस्तान ने फातिमा सना को आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए निदा डार की जगह कप्तान नियुक्त किया है। निदा (37 वर्ष) अभी खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। उनकी अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड में टी20 और वनडे श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था और पिछले महीने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी टीम बाहर हो गई थी।
.@imfatimasana named Pakistan captain for ICC Women’s T20 World Cup 2024 🚨 Our squad for the marquee event 🇵🇰#BackOurGirls pic.twitter.com/NWoF6RmyVH — Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 25, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
चयनकर्ताओं ने हालांकि निदा को टीम में बरकरार रखा है जिसमें कम से कम 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले विश्व कप में खेल चुके हैं। गेंदबाजी आलराउंडर फातिमा पहले भी पाकिस्तान की उभरती और घरेलू टीमों की अगुआई कर चुकी हैं। उन्होंने 41 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। वह दिसंबर 2023 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ उस वनडे में भी टीम कप्तान थीं जिसने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान को ग्रुप ए में आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।
चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी की जगह दायें हाथ की बल्लेबाज सदफ शमास को भी वापसी कराई है जो दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का भी हिस्सा थीं और वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यात्रा करेंगी।
यह भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक में दम दिखाएंगे भारत के 84 खिलाड़ी, 95 अधिकारी भी होंगे रवाना
टीम इस प्रकार है:
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, निदा डार, ओमाइमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिट होने पर), सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
रिजर्व: नजीहा अल्वी (विकेटकीपर)।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
