-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- 95 Officials Will Accompany 84 Indian Athletes To The Paris Paralympics 2024
पेरिस पैरालंपिक में दम दिखाएंगे भारत के 84 खिलाड़ी, 95 अधिकारी भी होंगे रवाना
- Written By: मृणाल पाठक
भारत की 84 सदस्यीय टीम 28 अगस्त से शुरू हो रहे पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेगी जिसमें उनके साथ 95 अधिकारी भी जाएंगे, जिसमें निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं।

पेरिस पैरालिंपिक 2024 के लिए भारतीय एथलीट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 का आगाज 28 अगस्त से होने वाला है। इस खेल में भारत के 84 खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। जिनसे भारत को काफी उम्मीद है। 84 सदस्यीय टीम के साथ 95 अधिकारी भी पेरिस के लिए रवाना होंगे। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं।
इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं। भारत पेरिस पैरालंपिक (28 अगस्त से आठ सितंबर) में 84 खिलाड़ियों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है जो 12 खेलों में हिस्सा लेंगे। 2021 में हुए तोक्यो पैरालंपिक में भारत के 54 खिलाड़ियों ने नौ खेलो में हिस्सा लिया था।
मंत्रालय ने दल को स्वीकृति देते हुए कहा, ‘‘कुछ पैरा खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दल में निजी कोच को शामिल किया गया है। हालांकि वे मिशन प्रमुख/टीम के मुख्य कोच के निर्देशों के अनुसार अन्य खिलाड़ियों को भी आवश्यक सेवाएं प्रदान करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने शिखर धवन के योगदान को किया याद, इन दिग्गजों ने भी लिखा स्पेशल पोस्ट
उन्होंने कहा, ‘‘मिशन प्रमुख और पैरा बैडमिंटन के लिए एक टीम मैनेजर को छोड़कर पूरे दल (खिलाड़ियों, दल के अधिकारियों, कोच) की भागीदारी का खर्च सरकार उठाएगी।”
भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और निशानेबाज अवनि लेखरा उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें निजी कोच मिलेंगे। ये दोनों तोक्यो पैरालंपिक में अपना स्वर्ण पदक बचाने की कोशिश करेंगे। पैरा एथलेटिक्स टीम 38 प्रतिभागियों के साथ भारत की सबसे बड़ी टीम है। इसमें सबसे अधिक संख्या में निजी कोच और सहायक कर्मी भी शामिल हैं।
मिशन प्रमुख और पैरा बैडमिंटन टीम के मैनेजर को छोड़कर दल के सभी सदस्यों को खेलों के दौरान ठहरने की आवश्यक और वास्तविक अवधि के अनुसार 50 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन का भत्ता मिलेगा जिसमें अनुकूलन और प्रशिक्षण अवधि के अलावा दो दिन की आने-जाने की यात्रा का समय भी शामिल होगा। कुछ अधिकारी खेल गांव के बाहर रहेंगे।
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झझारिया और मिशन प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान सहित एक बड़ा जत्था रविवार को पेरिस के लिए रवाना हुआ। झझारिया ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि वह ‘सभी खिलाड़ियों का ध्यान रखने के लिए’ खेल गांव के बाहर रहेंगे क्योंकि कुछ खिलाड़ी पेरिस के बाहर प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक (पांच स्वर्ण, आठ रजत, छह कांस्य) जीते थे जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
95 officials will accompany 84 indian athletes to the paris paralympics 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Vadhvan Expressway को मिली रफ्तार, MMRDA ने शुरू की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
Jun 28, 2026 | 10:53 AMपुणे-नासिक हाईवे चौड़ीकरण के लिए विधायक महेश लांडगे की मांग: PCMC और PMRDA से अंतरिम फंड देने का आग्रह
Jun 28, 2026 | 10:52 AM‘दामाद नहीं, बेटा था केतन…’, सिया के पिता का बड़ा बयान, चेतन संग बेटी के रिश्ते से किया इनकार
Jun 28, 2026 | 10:46 AMपिंपरी-चिंचवड़ में गहराया जल संकट, 15% कटौती के बाद अब केवल 1 से 3 घंटे ही होगी पानी की सप्लाई
Jun 28, 2026 | 10:38 AMExplainer: सोने की खदान का निजीकरण कितना सही? खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत! क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट
Jun 28, 2026 | 10:37 AMनागपुर मनपा का हजारों करोड़’ का बजट: दावों की झड़ी के बीच जनता का बड़ा सवाल-घोषणाएं तो ठीक, पर काम कब होगा?
Jun 28, 2026 | 10:36 AMWomens T20 World Cup: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज निकली आगे, जानिए सेमीफाइनल का पूरा गणित
Jun 28, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














