Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

J&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल

Omar Abdullah Statement: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए तेज गेंदबाज आकिब नबी को बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 04, 2026 | 07:29 AM

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Omar Abdullah Congratulates Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए तेज गेंदबाज आकिब नबी को बधाई दी है। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि आकिब की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और ये दिखाती है कि जम्मू-कश्मीर से लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

सीएमओ का आधिकारिक संदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया, ‘मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर क्रिकेटर आकिब नबी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका चयन जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद गर्व की बात है और ये प्रदेश के अनगिनत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने आकिब को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वो इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।’

बुमराह का मिला स्थान

आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के स्थान पर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। इस चयन के साथ ही आकिब नबी जम्मू-कश्मीर से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी

डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?

Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी

SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

घरेलू क्रिकेट में आकिब नबी का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 60 विकेट लेकर इतिहास रचा था और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूरे टूर्नामेंट में उनकी गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हुई और उनके दमदार प्रदर्शन ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

यह भी पढ़ें- SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बने

इससे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक भारत के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में खेल चुके हैं, लेकिन आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये उपलब्धि प्रदेश के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है।

आकिब हाल ही में भारत ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे, जहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मुकाबलों में कुल छह विकेट अपने नाम किए। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें सीनियर भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया।

Omar abdullah congratulates auqib nabi india test squad selection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 07:29 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Sri Lanka
  • Omar Abdullah
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.