NZ vs WI: विलियमसन ने अर्धशतक के साथ की वापसी, पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 231/9
New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन 70 ओवर में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 231 रन बनाए। केन विलियमसन ने वापसी में 52 रन बनाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies, 1st Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों के टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहला मुकाबला आज 2 दिसंबर से शुरू हुआ। पहले मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए हैं। पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका।
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहला झटका 1 के स्कोर पर डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा। कॉन्वे बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने कप्तान टॉम लैथम के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन दोनों एक के बाद एक कर आउट हो गए जिसकी वजह से न्यूजीलैंड पर दबाव फिर बढ़ गया।
विलियमसन का अर्धशतक
लगभग 1 साल बाद टेस्ट खेल रहे केन विलियमसन ने 102 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। लैथम 24 रन बनाकर आउट हुए। विलियमसन और लैथम की 93 रन की साझेदारी के अलावा, सातवें विकेट के लिए ब्रेसवेल और स्मिथ के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। यह साझेदारी बेहद अहम थी। अगर यह साझेदारी नहीं हुई होती, तो न्यूजीलैंड 200 के अंदर सिमट गई होती।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंडिया-न्यूजीलैंड FTA: रोजगार के अवसरों और निवेश का नया अध्याय, जानें समझौते की 5 बड़ी बातें
BAN vs NZ Highlights: बांग्लादेश का धमाकेदार आगाज, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को दी करारी मात
भारत-न्यूजीलैंड FTA: कीवी और वाइन होंगे सस्ते, किसानों के लिए डेयरी और दालों पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें: केन विलियमसन का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान, इस मामले में साउथ अफ्रीकी दिग्गज को छोड़ा पीछे
वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाजों को मिला विकेट
माइकल ब्रेसवेल ने 47, नाथन स्मिथ ने 23, विल यंग ने 14, और टॉम ब्लंडेल ने 29 रन बनाए। खेल समाप्ति के समय जेकेरी फॉक्स 3 और जैकब डफी 4 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान चेज ने जितने भी गेंदबाजों का इस्तेमाल किया सभी को विकेट मिले। केमार रोच, ओजे शिल्ड्स और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए। जायडन सिल्स, जोहान लेन और रोस्टन चेज को 1 विकेट मिले। वेस्टइंडीज के लिए ओजे शील्ड्स ने डेब्यू किया।
संन्यास का सोच रहे ओजे शील्ड्स
शील्ड्स एक फिजिकल एजुकेशन टीचर भी हैं और छह माह पहले क्रिकेट से संन्यास लेने वाले थे। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि लगभग 6 महीने पहले, मैं हार मानने के बारे में सोच रहा था। उम्र बढ़ने के साथ मुझे लग रहा था कि वेस्टइंडीज के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन हेड कोच डैरेन सैमी की एक फोन कॉल ने जिंदगी बदल दी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दरवाजा मेरे लिए खुलना शुरू हुआ। (एजेंसी इनपुट के साथ)
