- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kane Williamson Breaks Hashim Amla Record For Most Test Runs
केन विलियमसन का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान, इस मामले में साउथ अफ्रीकी दिग्गज को छोड़ा पीछे
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Kane Williamson Milestone: केन विलियमसन ने लगभग एक साल बाद टेस्ट में वापसी करते हुए हाशिम आमला को पीछे छोड़ा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन बनाए और न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बने।

केन विलियमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Kane Williamson Test Record: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ने लगभग 1 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार से क्राइस्टचर्च में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हुआ है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
केन विलियमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 52 रन की पारी खेली। पारी का 7वां रन बनाते ही विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम आमला को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। वहीं केन विलियमसन ने इश पारी में 52 रन बनाए। इसके साथ ही वो वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
विलियमसन के 106 टेस्ट की 187 पारियों में 9,328 रन हो गए हैं। विलियमसन 33 शतक और 38 अर्धशतक लगा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विलियमसन 16वें नंबर पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
BAN vs NZ Highlights: बांग्लादेश का धमाकेदार आगाज, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को दी करारी मात
WI के खिलाफ NZ के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट रन
- रॉस टेलर- 1136
- केन विलियमसन – 1022
- ग्लेन टर्नर – 855
- बी कॉन्गडन – 764
- नाथन एस्टल – 715
हाशिम अमला को छोड़ा पीछे
दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम आमला ने 2004 से 2019 के बीच 124 टेस्ट की 215 पारियों में 9,282 रन बनाए हैं। आमला ने 28 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 311 है। आमला जैक कैलिस के बाद टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। कैलिस ने 1995 से 2013 के बीच 166 टेस्ट की 280 पारियों में 45 शतक और 58 अर्धशतक लगाते हुए 13,289 रन बनाए थे। ओवरऑल सूची में कैलिस चौथे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस के बाद एक और खिलाड़ी ने IPL से तोड़ा नाता, PSL खेलने के लिए ठुकराया भारत का ऑफर
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं तेंदुलकर
200 टेस्ट की 329 पारियों में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15,921 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। 159 टेस्ट की 290 पारियों में 39 शतक और 66 अर्धशतक की मदद से 13,551 रन बनाकर इंग्लैंड के जो रूट दूसरे और 168 टेस्ट की 287 पारियों में 41 शतक और 62 अर्धशतक की मदद से 13,378 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं। 164 टेस्ट की 286 पारियों में 36 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 13,288 रन बनाकर राहुल द्रविड़ पांचवें स्थान पर हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Kane williamson breaks hashim amla record for most test runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMबंदरों ने सिखाया इंसानों को सबक! पानी पीकर बंद किया नल, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 09, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














