SRH के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहली जोड़ी बनी
SRH vs LSG: IPL 2026 में SRH ने LSG के खिलाफ 156 रन बनाए। इस दौरान हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026, SRH vs LSG: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 156 रन बनाए। इसके साथ ही टीम के दो धाकड़ खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
26 रनों के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी निभाई। यह आईपीएल इतिहास में एसआरएच की ओर से पांचवें विकेट या उससे निचले क्रम के बल्लेबाजों द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।
SRH के लिए हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी का अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, नीतीश रेड्डी भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 33 गेंदों में 56 रन बनाए। नीतीश ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दोनों के बदौलत ही सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
ईशान किशन और क्लासेन का तूफान, RCB के गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई, SRH ने RCB को दिया 256 रन का टारगेट
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
मुकाबले का हाल
एलएसजी के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा को मोहम्मद शमी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रेविस हेड को भी शमी ने 7 रनों के स्कोर पर आउट किया। कप्तान ईशान किशन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और प्रिंस यादव की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। लियाम लिविंगस्टन ने 20 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाए। इसके बाद नीतीश और क्लासेन की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और अहम साझेदारी निभाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: LSG के खिलाफ फेल हुए अभिषेक-हेड और ईशान किशन, SRH के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने यह मुकाबला आखिरी ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। उसके अलावा एडेन मार्करम ने 45 रन बनाए। अंत में अब्दुल समद ने 16 रनों का योगदान दिया। वहीं मार्श ने 14 रनों की पारी खेली।
