IPL 2026 में नीतीश रेड्डी का विस्फोटक अवतार, हार्दिक, दुबे और अक्षर पटेल पर भारी पड़ रहा युवा ऑलराउंडर
Nitish Kumar Reddy: आईपीएल 2026 में नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, जबकि हार्दिक, अक्षर और शिवम दुबे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
नीतीश कुमार रेड्डी (फोटो- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Reddy IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत टी20 विश्व कप 2026 के तुरंत बाद हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया, लेकिन ऑलराउंडर विभाग में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी। तीनों खिलाड़ियों से उम्मीद थी कि वे आईपीएल 2026 में भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है।
नीतीश कुमार रेड्डी ने जीता दिल
जहां अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर संघर्ष करते नजर आए, वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए शानदार योगदान दिया है। नितीश ने 10 मैचों की 9 पारियों में 222 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका औसत 31.71 और स्ट्राइक रेट 166.91 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।
गेंदबाजी में भी दिखाया कमाल
नीतीश सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 7 विकेट हासिल किए हैं। उनकी ऑलराउंड क्षमता की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 11 मैचों में 7 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। कई मुकाबलों में नितीश ने दबाव की स्थिति में टीम को संभालते हुए मैच का रुख बदलने का काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
दिग्गज ऑलराउंडर रहे फीके
अगर भारत के अनुभवी ऑलराउंडरों की बात करें तो उनका प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 8 मैचों में 146 रन बनाए हैं और सिर्फ 4 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल 11 मैचों में सिर्फ 44 रन ही बना सके हैं, हालांकि उन्होंने 10 विकेट जरूर हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे शिवम दुबे 9 मैचों में 150 रन ही बना पाए हैं और उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। गेंदबाजी में भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया। ऐसे में आईपीएल 2026 में युवा नीतीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन इन दिग्गज खिलाड़ियों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।
