

BAN vs PAK Test Series: पाकिस्तान की सरकार हो फिर वहां का क्रिकेट, आएदिन पड़ोसी देश की तरफ से कुछ ऐसी हरकतें की जाती है, जिससे उसका दुनियाभर में मजाक उड़ जाता है। ऐसी ही कुछ घटना पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान हो गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया में पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। PAK vs BAN मैच में ब्रॉडकास्टर ने प्लेइंग इलेवन दिखाने में बड़ा गलती कर दी, जिसका बाद क्रिकेट फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
दरअसल, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाइव टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान की जगह भारतीय खिलाड़ियों का नाम टीवी स्क्रीन पर दिखने लगा। इस लिस्ट में रोहित शर्मा के साथ तिलक वर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नाई, अर्धदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल था। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखते हुए देखते कई व्यूज भी मिल गए।
इस कॉमेडी भरी घटना का तब होना हुआ, जब पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टर अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन को दिखाना चाह रहे थे, लेकिन पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन की जगह ग्राफिक गड़बड़ी के चलते भारत की प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों का नाम शो होने लगा। कई लोग इस घटना को पाक ब्रॉडकास्टर की जानबूझकर की गई हरकत बता रहे हैं। फैंस का मानना है कि इस मैच देखने वालों की संख्या में कुछ देर के लिए इजाफा हो सकता है। वहीं, किसी फैंस ने माना कि ये भारत के लोगों को भड़काने का तरीका भी हो सकता है।
यदि मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच राजधानी ढाका में 8 मई के 2 मुकाबलो की टेस्ट सीरीज खेली जा रहा है। दोनों टीमें करीब 6 महीने बाद एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही हैं। इस दौरान पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम मैच का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें घुटने की चोट लगी है, जिस कारण वो बाहर हैं। वहीं, बांग्लादेशी टीम अपनी तेज गेंदबाजी पर भरोसा जताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरी है।