Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!

Hardik Pandya IPL Trade: हार्दिक पांड्या IPL 2027 में केकेआर का हिस्सा बनने की खबरें तेज हो गई है। मुंबई इंडियंस को छोड़, 25 करोड़ की ट्रेड डील के साथ उनकी KKR में कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 07, 2026 | 12:49 PM

हार्दिक पांड्या (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Will Hardik Pandya Join KKR In IPL 2027? आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या का भविष्य चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगले सीजन में वो किस टीम के लिए खेलेंगे। मुंबई इंडियंस से उनके अलग होने की खबरों के बीच अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की दौड़ में उतर गई है।

क्या KKR से जुड़ेंगे हार्दिक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर ने हार्दिक पांड्या को टीम में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, फ्रेंचाइजी उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंप सकती है। पिछले दो सीजन में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश है, जो कप्तानी के साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में योगदान दे सके। हार्दिक इस भूमिका के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि केकेआर हार्दिक को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ेगी या मुंबई इंडियंस के साथ कैश डील करेगी। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर

Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान

R. Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बढ़ाया भारत का मान

BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मजेदार प्रैक्टिस वीडियो, नए फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा चैलेंज

किस खिलाड़ी पर पड़ेगा असर?

अगर हार्दिक केकेआर में शामिल होते हैं, तो टीम के विदेशी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर इसका असर पड़ सकता है। एक ही टीम में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होने से प्लेइंग इलेवन का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों खिलाड़ियों की अदला-बदली भी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेआर कैमरून ग्रीन के बदले हार्दिक को ट्रेड करने पर विचार कर सकती है।

ग्रीन को आईपीएल 2026 की नीलामी में 25.2 करोड़ रुपये मिले थे। हालांकि, यह तय नहीं है कि मुंबई इंडियंस सिर्फ ग्रीन के बदले हार्दिक को छोड़ने के लिए तैयार होगी।

क्या CSK की नजरें भी पांड्या पर?

इससे पहले खबरें आई थीं कि चेन्नई सुपर किंग्स भी हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हार्दिक के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे का नाम सामने आया था। बाद में ये भी कहा गया कि चेन्नई ने काउंटर ऑफर देते हुए शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस को ट्रेड में शामिल करने की बात रखी थी। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 162 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अब तक वो आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2027 में हार्दिक किस टीम की जर्सी में नजर आते हैं।

हार्दिक पांड्या के IPL करियर के आंकड़े-

श्रेणी बल्लेबाजी के आंकड़े गेंदबाजी के आंकड़े
मैच 162 162
पारियां 150 116
रन / विकेट 2,955 रन 82 विकेट
औसत 27.88 33.55
स्ट्राइक रेट 146.29 21.51
सर्वोच्च स्कोर / सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 91 5/36
अर्धशतक / 5 विकेट हॉल 10 1
इकोनॉमी रेट — 9.36

यह भी पढ़ें- Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान

करियर की अहम उपलब्धियां-

  • खिताब जिताने वाले कप्तान: उन्होंने 2022 में अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को उनकी पहली IPL ट्रॉफी जिताई।
  • मैच खत्म करने की काबिलियत: उनका करियर बैटिंग स्ट्राइक रेट 146.29 है, जो उन्हें डेथ-ओवर्स में सबसे खतरनाक हिटर्स में से एक बनाता है।
  • फाइव-विकेट क्लब: उनके करियर का सबसे अच्छा बॉलिंग प्रदर्शन 5/36 है, जो अकेले दम पर पार्टनरशिप तोड़ने की उनकी काबिलियत को दिखाता है।

Hardik pandya kkr trade deal ipl captaincy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 12:47 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • Hardik Pandya
  • IPL 2027
  • Kolkata Knight Riders
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.