- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nita Ambani Akash Ambani Give Standing Ovation To Rohit Sharma
रोहित शर्मा के लिए नीता अंबानी और आकाश अंबानी को कुर्सी से होना पड़ा खड़ा, IPL 2025 में MI के मालिकों ने क्यों ऐसा किया?
मुंबई इंडियंस के मालिकों नीता अंबानी और आकाश अंबानी ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर में रोहित शर्मा की शानदार पारी के बाद स्टैंडिंग ओवेशन दिया। उन्होंने रोहित की इस पारी की प्रशंसा की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के मालिकों के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने गुजरात के खिलाफ 50 गेंदों में 81 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
रोहित शर्मा की इस पारी के बाद मुंबई इंडियंस के मालिकों नीता अंबानी और आकाश अंबानी ने कुर्सी से खड़े होकर तालियां बजाई। उन्होंने रोहित शर्मा के सम्मान में ऐसा काम किया। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपना आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक बनाया। वहीं इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
MI के मालिकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
38 वर्षीय रोहित शर्मा को उनकी टीम के साथी खिलाड़ियों और मैदान पर बैठे दर्शकों ने जोरदार तालियों से सराहा, साथ ही अंबानी परिवार ने भी इस मुंबई इंडियंस के अनुभवी खिलाड़ी की तारीफ की और स्टैंडिंग ओवेशन दिया। यह खास पल तब आया जब रोहित ने 17वें ओवर में शानदार पारी खेलने के बाद आउट हुए। रोहित को पारी की शुरुआत में किस्मत का साथ मिला और दो बार उनका कैच छूटा।
सम्बंधित ख़बरें
स्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
IPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी
इस सीजन में टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन इस अहम मैच में रोहित ने जबरदस्त खेल दिखाया। उनकी यह पारी पुराने रोहित की याद दिलाने वाली थी, जिसमें उन्होंने खूबसूरत शॉट्स लगाए। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए और 162 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिससे गुजरात के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं मिला।
रोहित के अलावा इन बल्लेबाजों ने दिया योगदान
रोहित ने अपने साथी ओपनर जॉनी बेयरस्टो (47 रन) और नंबर तीन सुर्यकुमार यादव (33 रन) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा (25 रन) और कप्तान हार्दिक पंड्या (नाबाद 22 रन) ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलीं और मुंबई इंडियंस को मजबूत स्कोर 228/5 तक पहुंचाया।
गुजरात को करना पड़ा हार का सामना
जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम साई सुदर्शन (80 रन) और वाशिंगटन सुंदर (48 रन) की शानदार पारियों के बावजूद 208/6 तक ही पहुंच सकी और मुकाबला हार गई। इस हार के साथ गुजरात का खिताबी सफर खत्म हो गया, जबकि मुंबई इंडियंस ने रविवार को होने वाले क्वालिफायर-2 में जगह बना ली, जहां उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा।
Nita ambani akash ambani give standing ovation to rohit sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMन शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
May 26, 2026 | 10:49 AMकोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
May 26, 2026 | 10:49 AMQuad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
May 26, 2026 | 10:47 AMसंभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन
May 26, 2026 | 10:45 AMGadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
May 26, 2026 | 10:43 AMप्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
May 26, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














