कौन हैं निकी प्रसाद? जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर वो कर दिखाया जो क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ

Niki Prasad World Record: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 9 विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। इस मैच की असली हिरो निकी प्रसाद रहीं, जिन्होंने अपनी दो गेंदों पर ही इतिहास रच दिया।
 IND W vs ZIM W T20 Niki Prasad World Record
भारतीय महिला क्रिकेटर निकी प्रसाद सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महिला T20I करियर की शुरुआती पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बनी निकी प्रसाद

  • घातक गेंदबाजी (2/7) से जिम्बाब्वे को रोककर भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई।

  • भारत को अंडर-19 एशिया कप 2024 और अंडर-19 विश्व कप 2025 का खिताब जिताया।

  • डेब्यू मैच में गेंदबाजी से पहले 35 रनों की संकटमोचक पारी खेली।

Niki Prasad, IND W vs ZIM W T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

रायपुर में खेले गए इस मुकाबले की असली स्टार रहीं युवा खिलाड़ी निकी प्रसाद, जिन्होंने अपनी शुरुआती दो गेंदों पर ही इतिहास रच दिया। आइए जानते है उनके रिकॉर्ड और करियर के बारे में।

निकी प्रसाद की शानदार गेंदबाजी और विश्व रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में कप्तान स्मृति मांधना ने पारी के 15वें ओवर में गेंद निकी प्रसाद को सौंपी। इससे पहले निकी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी गेंद नहीं फेंकी थी। निकी ने ओवर की पहली ही गेंद पर सेट बैटर चिपो मुगेरी-तिरिपानो (34 रन) को आउट किया और अगली ही गेंद पर न्याशा ग्वानजुरा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया।

अपनी टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी करियर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेने वाली वह आईसीसी फुल मेंबर देशों में दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गईं। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने 2 ओवर के स्पेल में महज 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके इस घातक प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 102 रन ही बना सकी, जिसे भारत ने 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

 IND W vs ZIM W T20 Niki Prasad World Record
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

जूनियर स्तर पर भारत को बना चुकी हैं विश्व चैंपियन

दरअसल, कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाली निकी प्रसाद की उम्र अभी महज 20 साल है। वह एक बेहतरीन राइट आर्म ऑफ ब्रेक स्पिनर और बेहतरीन बल्लेबाज हैं। जूनियर क्रिकेट में उनका नेतृत्व शानदार रहा है।

निकी की कप्तानी में भारत की अंडर-19 महिला टीम ने साल 2024 में एशिया कप जीता था। इसके बाद उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब भी दिलाया। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उन्होंने एक पारी में 5 विकेट भी चटकाए थे।

 IND W vs ZIM W T20 Niki Prasad World Record
PM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व

पहले मैच में बल्ले से दिखाया था दम, WPL में भी जलवा

सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिलने के कारण जिम्बाब्वे सीरीज में युवाओं को मौका मिला। सीरीज के पहले मैच में जब भारत ने 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, तब निकी प्रसाद ने दबाव में 39 गेंदों पर 35 रनों की समझदारी भरी पारी खेली। उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ 82 रनों की साझेदारी कर भारत को संकट से निकाला था। इसके अलावा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 18 मैच खेल चुकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com