Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi की टीम का हुआ रीयूनियन, अपरा मेहता और स्मृति ईरानी साथ आयी नजर

KSBKBT Reunion: क्योंकि सास भी कभी बहू थी की पुरानी स्टार कास्ट ने रीवा बब्बर के घर पर रीयूनियन किया। स्मृति ईरानी, गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी समेत कई कलाकारों ने साथ में यादगार पल बिताए।
kyunki saas bhi kabhi bahu thi reunion
क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सौ. Instagram)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • क्योंकि सास भी कभी बहू थी की स्टार कास्ट का रीयूनियन

  • स्मृति ईरानी से हितेन तेजवानी तक, साथ दिखे पुराने सितारे

  • 20 अक्टूबर को होगा 'क्योंकि 2' का आखिरी एपिसोड प्रसारित

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reunion: एकता कपूर के आइकॉनिक सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपने दर्शकों के फेवरेट सीरियल्स में से एक है। स्टार प्लस में इसका सेकेंड वर्जन क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 भी प्रसारित होता है।

हाल ही में क्योंकि सास भी कभी बहू थी के कलाकारों का रीयूनियन हुआ है। क्योंकि सीरियल में सविता विरानी का रोल निभाने वाली अपरा मेहता ने इस रीयूनियन की कुछ खास झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

रीवा बब्बर के घर पर हुआ रीयूनियन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दामिनी विरानी का रोल निभाने वाली रीवा बब्बर ने हाल ही में अपने घर पर अपने को-एक्टर्स का रीयूनियन रखा था। जिसमें स्मृति ईरानी, ​​गौरी प्रधान, रितु चौधरी, कमलिका गुहा ठाकुरता, हितेन तेजवानी, सुमित सचदेव और सुवर्णा झा भी शामिल हुए थे।

अपरा मेहता ने शेयर की पोस्ट

अपरा मेहता ने इंस्टाग्राम पर ये खास पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि रीवा बब्बर के प्यारे घर पर मेरी सबसे प्यारी 'क्योंकि' गैंग! हमेशा की तरह, हंसी-मज़ाक, अच्छे खाने और शानदार यादों से भरी एक रात! इस फोटो में सभी कलाकार काफी खुश नजर आ रहे हैं।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi reunion
Hanuman Ansh के बाद क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा बाला गोरिया का जादू, गोलू देवता पर आधारित होगी फिल्म

जल्द ऑफ एयर होगा क्योंकि 2

आपको बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीजन 2 भी जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। 20 अक्टूबर को क्योंकि सास भी कभी बहू थी का लास्ट एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है। इस शो स्मृति ईरानी, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, अमर उपाध्याय, सुमित सचदेव, सुवर्णा झा, शक्ति आनंद, अमन वर्मा, अचिंत कौर, शगुन शर्मा और अमन गांधी जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं।

2002 में हुई थी शुरुआत

एकता कपूर के इस टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी कि शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस सीरियल को एकता कपूर और शोभा कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया था। जिसमें स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने मुख्य भूमिका निभायी थी। तुलसी का किरदार भारतीय टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक किरदारों में गिना जाता है। साल 2000 से 2008 के बीच इसे एशिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक होने का गौरव प्राप्त हुआ था।

Navbharat Live
navbharatlive.com