18 साल के अय्यूब बौआदी पर मैनचेस्टर सिटी ने लुटाए 117 मिलियन डॉलर, बने प्रीमियर लीग के सबसे महंगे युवा खिलाड़ी

Ayyoub Bouaddi Transfer News: मोरक्को के 18 वर्षीय अय्यूब बौआदी ने लिले से मैनचेस्टर सिटी में 117 मिलियन डॉलर के ट्रांसफर के साथ प्रीमियर लीग के सबसे महंगे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया।
Manchester City Signing Ayyoub Bouaddi
प्रीमियर लीग के सबसे महंगे युवा खिलाड़ी बने अय्यूब बौआदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Manchester City Signing Ayyoub Bouaddi: मोरक्को के युवा फुटबॉलर अय्यूब बौआदी ने इतिहास रच दिया है। बौआदी ने मैनचेस्टर सिटी के लिए अपना पहला मैच खेलने से पहले ही प्रीमियर लीग के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 18 वर्षीय बौआदी फ्रेंच क्लब लिले से 117 मिलियन डॉलर के ट्रांसफर के बाद मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए हैं। इस डील के साथ वह प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। बौआदी ने इंग्लिश चैंपियन के साथ पांच साल का करार किया है।

बौआदी के इस ऐतिहासिक ट्रांसफर ने उनके हमवतन और पूर्व लिले खिलाड़ी लेनी योरो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। योरो 2024 में लिले से मैनचेस्टर यूनाइटेड पहुंचे थे और उस समय वह प्रीमियर लीग के सबसे महंगे किशोर खिलाड़ी बने थे। अब बौआदी ने उनसे आगे निकलते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बौआदी ने कम उम्र में बनाई पहचान

मिडफील्डर बौआदी ने लिले में बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में क्लब की पहली टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लिले के लिए कुल 96 मुकाबले खेले। लीग 1 में उनके लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें यूरोप के बड़े क्लबों की नजरों में ला दिया। मोरक्को की राष्ट्रीय टीम के लिए प्रोफेशनल डेब्यू करने से पहले ही वह लिले के सबसे युवा खिलाड़ियों में अपनी जगह बना चुके थे।

ayyoub bouaddi transfer man city
प्रीमियर लीग के 10 सबसे बड़े युवा खिलाड़ी(AI जनरेटेड इमेज)

मैनचेस्टर सिटी में बौआदी नई मिडफील्ड का हिस्सा बनेंगे। उनके साथ इंग्लैंड के इलियट एंडरसन भी टीम में शामिल होंगे। एंडरसन ने नॉटिंघम फॉरेस्ट से 154 मिलियन डॉलर के ट्रांसफर के बाद सिटी का रुख किया था।

Manchester City Signing Ayyoub Bouaddi
क्या प्रतिभा बन रही पहचान या पहचान से मिल रहा मौका? नागपुर फुटबॉल टीम चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

परिवार के लिए बेहद खास दिन

मैनचेस्टर सिटी जैसे बड़े फुटबॉल क्लब से जुड़ने के बाद बौआदी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास दिन है। उन्होंने मैनचेस्टर सिटी को दुनिया का सबसे अच्छा क्लब बताते हुए कहा कि यहां होना और खुद को सिटी का खिलाड़ी कहना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने क्लब के खेलने के अंदाज की भी तारीफ की और कहा कि टीम में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। साथ ही उन्होंने मैनेजर एंजो मारेस्का को शानदार मैनेजर बताया। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com