‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ ने तोड़ा निकोलस पूरन का सपना, नहीं हासिल कर पाए ये खास महारथ
निकोलस पूरन को चेन्नई के तेज गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। पहले अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया, फिर धोनी के रिव्यू के चलते पूरन को आउट होना पड़ा। इसके साथ ही वो सिर्फ 1 रन से टी20 फॉर्मेट में एक खास रिकॉर्ड नहीं बना पाए।
- Written By: संजय बिष्ट
निकोलस पूरन और एम.एस. धोनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्टस डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला लखनऊ के इकान इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता। टॉस जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मुकाबले में ओपरन बल्लेबाज के तौर पर मिचेल मार्श और एडन मार्करम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए।
लेकिन मैच के पहले ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के सफलता मिल गई। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद पहला ओवर लेकर मैदान पर आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने एडन मार्करम को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने के लिए आए। इस मैच में निकोलस पूरन सिर्फ 8 रन पर धोनी के रिव्यू के चलते आउट हो गए। इसके साथ निकोलस पूरन एक खास क्लब में शामिल होने से भी चूक गए।
धोनी रिव्यू सिस्टम के चलते निकोलस पूरन इस खास रिकॉर्ड को नहीं बना पाए
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सभी को निकोलस पूरन से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने की उम्मीद थी। लेकिन वो सिर्फ 8 रन के स्कोर पर धोनी के रिव्यू के चलते एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके साथ ही निकोलस पूरन सिर्फ 1 रन से अपने टी20 करियर में 9000 रन बनाने से चूक गए। अगर मुकाबले में 1 रन और ज्यादा बना लेते तो वो टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले चौथे कैरेबियन खिलाड़ी बन जाते। इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल, कारयरन पोलार्ड और आंद्रे रसल की टी20 में 9000 रन बना पाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
Another sharp review from MS Dhoni pays off as Nicholas Pooran is dismissed. The Dhoni Review System continues to deliver.#LSGvCSK pic.twitter.com/vr0ha9zTJv — Er Pashupati Mishra (@Pashupati8797) April 14, 2025
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज
1. क्रिस गेल- 14562
2. कायरल पोलार्ड- 13537
3. आंद्रे रसल- 9025
4. निकोलस पूरन- 8991
5. आंद्रे फ्लेचर- 7914
6. ड्वेन स्मिथ- 7870
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश राठी, अवेश खान।
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
