-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Won By 9 Wickets Against West Indies In Wellington
NZ vs WI: जेकब डफी के पंजे वेस्टइंडीज पस्त, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीता वेलिंगटन का मुकाबला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे टेस्ट में 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। जेकब डफी ने दोनों मैच में पांच विकेट लिए।

न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies, 2nd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इस सीरीज का अंतिम और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से खेला जाएगा। पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 205 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 278 रन बनाए और 73 रनों से बढ़त हासिल कर ली। वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 128 रनों पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड को मुकाबला जीतने के लिए मात्र 56 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर आसानी से पूरा कर लिया।
पहली पारी का हाल
वेस्टइंडीज की पहली पारी 205 रनों पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल ने 44, ब्रेंडन किंग ने 33, शाई होप ने 47, रोस्टन चेज ने 29, जस्टिन ग्रीव्स ने 13 और टेविन इमलाच ने 16 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा मिचेल रे ने 3, जेकब डफी ने 1 और ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
जवाब में पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम 278 रन बनाकर 73 रनों का बढ़त लेने में कामयाब रही। टॉम लैथम ने 11, कॉन्वे ने 60, केन विलियमसन ने 37, डेरिल मिचेल ने 25, मिचेल हे ने 61, ग्लेन फिलिप्स ने 18 जकरी फोलक्स ने 23 और जेकब डफी ने 11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए एंडरसन फिलिप ने 3, केमार रोच ने 2, सील्स ने 1, शील्ड्स ने 1, ग्रीव्स ने 1 और चेज ने 1 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: OUT होने के बाद भी बल्लेबाजी करते रहे जितेश शर्मा, मैदान पर सभी रह गए हैरान; वायरल होने लगा VIDEO
दूसरा पारी हाल
पहली पारी में 73 रनों से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 128 रनों पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 56 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए कैंपबेल ने 14, ब्रेंडन किंग ने 22, केवम हॉज ने 35 और जस्टिन ग्रीव्स ने 25 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डफी ने 38 रन देकर पांच विकेट लिए। यह श्रृंखला में दूसरा अवसर था जबकि उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए। उनके साथी तेज गेंदबाज माइकल रे ने 45 रन देखकर तीन विकेट हासिल किए जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 128 रन पर ढेर कर दिया।
जवाब में इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 1 विकेट गंवाकर मुकाबले को जीत लिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से खेला जाएगा।
New zealand won by 9 wickets against west indies in wellington
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
Jul 09, 2026 | 09:42 PMCMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM














