- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Team Arrived On Greater Noida For Upcoming Test Match Against Afghanistan
अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, हुआ भव्य स्वागत
- Written By: प्रिया जैस
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी इस टेस्ट में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंची। जिसका एक वीडियो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

न्यूजीलैंड टीम (सौजन्य-एक्स @ACBofficials)
ग्रेटर नोएडा: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी इस टेस्ट में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंची। न्यूजीलैंड के भारत आगमन का एक वीडियो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल में शेयर किया।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 9 सितंबर से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउथी, स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन, उप-कप्तान टॉम लैथम और टीम के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार सुबह नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे ग्रेटर नोएडा पहुंचे।
राशिद खान टेस्ट से बाहर
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, स्टार अफगानिस्तान ऑलराउंडर राशिद खान पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर रहेंगे। जुलाई की शुरुआत में, राशिद को अफगानिस्तान के घरेलू टी20 टूर्नामेंट, स्पीन घर टाइगर्स (एसजीटी) के लिए शपेजा क्रिकेट लीग (एससीएल) में खेलते समय चोट लग गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
पूर्व अफगानी तेज गेंदबाज Shapoor Zadran की हालत नाजुक, गंभीर बीमारी HLH के चलते ICU में भर्ती
अफगानिस्तान ने नए कप्तान का किया ऐलान, राशिद खान की जगह अब ये धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2026 के बाद अफगानिस्तान को मिला नया हेड कोच, कई टीमों को बना चुका है चैंपियन
यह भी पढ़ें- Paris Paralympics: हरविंदर सिंह के स्वर्ण के साथ पोडियम में गुंजा भारत का राष्ट्रगान
ब्लैक कैप्स पांच स्पिन गेंदबाजी विकल्पों के साथ भारत पहुंचे हैं। स्पिन विभाग में मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स शामिल हैं।
भारत पहुंची न्यूजीलैंड टीम
अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी इस टेस्ट में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंची।
Welcome @BlackCaps Video: The New Zealand team has arrived at the hotel in Greater Noida, India, for the one-off Test match against Afghanistan's national team.#AfghanAtalan | #AFGvNZ | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/UlQApG5UXP — Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 5, 2024
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड
टेस्ट मुकाबले की टीमें
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नैब, अफसर जजई (विकेट कीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, खलील अहमद, यामा अरब।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप कप्तान), डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
New zealand team arrived on greater noida for upcoming test match against afghanistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली: सिरोंचा के जाफ्राबाद में पेयजल संकट बरकरार, उपयोग के बिना धूल खा रही घंटागाड़ी
Jun 12, 2026 | 10:40 AMEV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल
Jun 12, 2026 | 10:37 AMमुंबई में बढ़ी उमस और गर्मी, मौसम विभाग ने खरीफ बुवाई को लेकर किसानों को दी सलाह
Jun 12, 2026 | 10:36 AM12 जून का इतिहास: जब अहमदाबाद में क्रैश हुआ एअर इंडिया का विमान; जानें आज की बड़ी घटनाएं
Jun 12, 2026 | 10:25 AM10 जून की डेडलाइन भी चूकी, मीठी नदी में गाद और कचरा बरकरार; मुंबई में बढ़ा बाढ़ का खतरा
Jun 12, 2026 | 10:25 AMएम्स भोपाल में तीमारदारों को बड़ी राहत: बनेगा 500 बेड का आधुनिक विश्राम सदन, फुटपाथ पर नहीं गुजारनी पड़ेगी रात
Jun 12, 2026 | 10:25 AMनागपुर एयरपोर्ट का कायाकल्प: 25 जून को GMR ग्रुप को मिलेगा नियंत्रण, 7,000 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर
Jun 12, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














