
India vs New Zealand 4th T20 Live: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में चौथे मैच में 50 रनों से जीत दर्ज की। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 36 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। कॉनवे 23 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने बीच में विकेट गंवाए, लेकिन जेरिल मिचेल ने 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और टीम को 200 के पार पहुंचाया। भारत ने 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 165 रन पर अपनी पारी समाप्त की। शुरुआत बेहद खराब रही, अभिषेक शर्मा गोल्डन डक हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 8 और हार्दिक पांड्या ने 2 रन बनाए। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन जोड़े। रिंकू सिंह ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 65 रन बनाकर तूफानी पारी खेली। भारत के सात खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। रवि बिश्नोई 10 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में मिचेल सेंटनर ने तीन विकेट लिए, ईश सोढ़ी और जैक डफी को दो-दो सफलता मिली। मैट हैनरी और जकारी फॉल्क्स ने एक-एक विकेट चटकाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। इस तरह न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में भारत को करारी हार दी।
New Zealand win the 4th T20I by 50 runs in Vizag.#TeamIndia lead the series 3⃣-1⃣
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6 #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/zkfXdvEwGD
भारतीय टीम 18.3 ओवर में 165 रन पर सिमट कर रह गई है। इस हिसाब से 5 मैचों की सीरीज का चौथा मैच न्यूजीलैंड ने 50 रन से अपने नाम किया।
अर्शदीप सिंह के रूप में टीम इंडिया को 8वां झटका लग चुका है। उन्हें ईश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया। अब टीम इंडिया को 19 गेंद में 56 रन की जरूरत है।
हर्षित राणा के रूप में टीम इंडिया को 7वां झटका लग चुका है।
शिवम दुबे शानदार पारी खेलकर रन आउट हो चुके हैं। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए।
शिवम दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 13 ओवर के बाद 129/5 है।
10वें ओवर में 82 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पांचवां झटका लग चुका है। इस बार रिंकू सिंह को जैकरी फाउल्क्स की गेंद पर LBW आउट हो चुके हैं। कुल मिलाकर अब टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतना मुश्किल हो गया है।
टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रूप में चौथा बड़ा झटका लग चुका है। उन्होंने सिर्फ दो रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिवम दुबे आ चुके हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 8.5 ओवर के बाद 69/4 है।
संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा। वो 24 रन बनाकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर की गेंद पर क्लीन बोर्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या आए हैं। वहीं, भारत का स्कोर 7.4 ओवर के बाद 58/3 है।
टीम इंडिया को 9 रन के अंदर ही दूसरे ओवर में दो बड़े झटके लग चुके हैं। अभिषेक शर्मा के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव कैच आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।
टीम इंडिया को इनिंग की पहली ही गेंद पर झटका लग चुका है। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अभिषेक शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्हें मैट हेनरी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।
अंत में डेरिल मिचेल की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत कीवी टीम ने 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 216 रन बनाने होंगे।
4th T20I. 19.6: Harshit Rana to Daryl Mitchell 4 runs, New Zealand 215/7 https://t.co/GVkrQKKyd6 #TeamIndia #INDvNZ #4thT20I @IDFCfirstbank
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
अर्शदीप सिंह ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। एक बार फिर से रिंकू सिंह ने कैच पकड़ा है। न्यूजीलैंड का स्कोर 18.2 ओवर के बाद 188/7 है।
मार्क चैपमैन के रूप में टीम इंडिया को पांचवी सफलता मिल चुकी है। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 15.4 ओवर के बाद 156/5 है।
ग्लेन फिलिप्स के रूप में कीवी टीम को चौथा झटका लग चुका है। वो कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। फिलिप्स ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 13.4 ओवर के बाद 137/4 है।
टिम साइफर्ट के रूप में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को 62 के निजी स्कोर पर आउट हुआ। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 126 के स्कोर पर गिरा।
रचिन रवींद्र एक बार फिर से फ्लॉप नजर आए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड को 103 के स्कोर पर दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। रचिन ने 4 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए।
100 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डेवोन कॉनवे रिंकू सिंह को अपना कैच थमा बैठे हैं। उन्होंने 23 गेंद का सामना करते हुए 44 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रचिन रवींद्र आए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 8.4 ओवर के बाद 101/1 है।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ डेवोन कॉनवे 18 गेंद में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 7.5 ओवर के बाद 93/0 है।
न्यूजीलैंड की टीम तेज-तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। टीम ने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 21 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, डेवोन कॉनवे 8 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड की इनिंग शुरू हो चुकी है। टीम के लिए टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर मैदान पर उतर चुके हैं। पहले ओवर के समापन के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 14/0 है।
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
चौथे टी20 में ईशान किशन को आराम दिया गया है। उनकी जगह पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विशाखापट्टनम में टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया की कोशिश इंग्लैंड को कम से कम स्कोर रोकने पर होगी। वहीं, कीवी टीम चौथे मैच में टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
4th T20I. India won the toss and elected to field. https://t.co/GVkrQKKyd6 #TeamIndia #INDvNZ #4thT20I @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पिछले मैच में आराम दिया गया था, लेकिन पहले दो मुकाबलों में उनकी गेंदबाजी में वह धार नजर नहीं आई, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। भारत इस पर विचार करेगा कि चौथे मैच में रवि बिश्नोई (गुवाहाटी में 18 रन देकर दो विकेट) को टीम में बरकरार रखा जाए या कुलदीप को आराम देकर उनकी जगह चक्रवर्ती को वापस लाया जाए।
ऑलराउंडर अक्षर पटेल के चौथे टी20 में उतरने की संभावना है। पहले टी20 में फील्डिंग के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी। विशाखापट्टनम मैच से एक दिन पहले अक्षर ने नेट्स में काफी देर तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। भारत लगातार तीन मैच खेलने के बाद हार्दिक पांड्या को आराम दे सकता है। अर्शदीप सिंह ने भी लंबा अभ्यास सत्र किया और वह हर्षित राणा की जगह टीम में लौट सकते हैं।
मौजूदा सीरीज में भारत के लिए संजू सैमसन की कमजोर फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है। वह तीन मैचों में 5.33 की औसत से सिर्फ 16 रन ही बना पाए हैं, जिससे टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट संजू को खुद को साबित करने के लिए एक और अवसर दे सकता है। टीम प्रबंधन उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने पर भी विचार कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो अभिषेक के साथ किशन पारी की शुरुआत करेंगे।
मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, जकारी फॉल्क्स, बेवॉन जैकब्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल।