अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाई तबाही...तो बैट चेक करने लगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, वायरल हुआ VIDEO

Abhishek Sharma: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अभिषेक का बैट चेक किया।
Abhishek Sharma Bat Check After 3rd Match
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Sharma Bat Check After 3rd Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन तीनों मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है। तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 25 जनवरी को खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज में 3-0 की बढ़त बना लिया है। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने महज 20 गेंदों में नाबाद 68 रनों की पारी खेली।

अभिषेक शर्मा ने तीसरे मैच में 340 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हैरान हो गए। मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अभिषेक शर्मा का बल्ला चेक किया।

मैच खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे और तेज गेंदबाज जैकब डफी ने अभिषेक शर्मा का बल्ला चेक किया। आखिर इस बल्ले में ऐसा खास क्या है जो गेंद सिर्फ बाउंड्री से ही बात करती है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के द्वारा बैट चेक करने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अभिषेक शर्मा इस दौरान मुस्कुराते हुए दिखें। यहां देखें वीडियो...

वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। कईयों ने तो ये कह दिया है कि अभिषेक शर्मा की बैट में कही चिप को नहीं लगा हुआ है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मुझे याद नहीं कि किसी और खिलाड़ी का बैट इस तरह चेक किया गया हो। मुझे आखिरी बार का याद है कि विरोधी खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर के जमाने में किसी का बैट चेक किया था।

अभिषेक ने 14 गेंदों में बनाया अर्धशतक

भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाकर अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वो युवराज सिंह के बाद सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। युवराज सिंह ने 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। वहीं इस मैच में अभिषेक ने यह कारनामा 14 गेंदों में किया।

मुकाबले का हाल

गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी खास असर नहीं छोड़ सकी और टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना पाई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके, जबकि रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या को दो-दो सफलता मिली। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स सबसे ज्यादा 48 रन बनाने में सफल रहे।

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर संजू सैमसन मैट हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली और आक्रामक बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 57 रन की अहम पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com