अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारत के लिए टी20 आई में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
Abhishek Sharma Scores fifty in 14 Balls
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Sharma Scores fifty in 14 Balls:  गुवाहाटी में रविवार (25 जनवरी) को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे T20I मैच में वर्ल्ड नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

T20I में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 19 सितंबर, 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ़ केवल 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। वहीं हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 19 दिसंबर, 2025 को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे।

भारत के लिए T20I में सबसे तेज 50 रन

खिलाड़ी गेंदें विपक्षी टीम स्थान तारीख
युवराज सिंह 12 इंग्लैंड डरबन 19 सितंबर 2007
अभिषेक शर्मा 14 न्यूज़ीलैंड गुवाहाटी 25 जनवरी 2026
हार्दिक पांड्या 16 दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 19 दिसंबर 2025
अभिषेक शर्मा 17 इंग्लैंड मुंबई (WS) 2 फरवरी 2025
केएल राहुल 18 स्कॉटलैंड दुबई (DISC) 5 नवंबर 2021
सूर्यकुमार यादव 18 दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी 2 अक्टूबर 2022
वहीं इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद या उससे कम में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 9 बार ऐसा कारनामा किया है। वहीं इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही सूर्या ने भी यह कारनामा 9वीं बार किया है।

T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक

  • 9 अभिषेक शर्मा*
  • 9 सूर्यकुमार यादव
  • 7 फिल नमक
  • 7 एविन लुईस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर T20I में सबसे तेज़ अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है। उन्होंने 27 सितंबर, 2023 को हांगझोऊ में मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स मैच में केवल 9 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

खिलाड़ी टीम गेंदें विपक्षी टीम स्थान तारीख
दीपेंद्र सिंह ऐरी नेपाल 9 मंगोलिया हांगझोऊ 27 सितंबर 2023
युवराज सिंह भारत 12 इंग्लैंड डरबन 19 सितंबर 2007
मिर्ज़ा अहसान ऑस्ट्रिया 13 लक्ज़मबर्ग इल्फोव काउंटी 31 अगस्त 2019
तदिवानाशे मरुमानी ज़िम्बाब्वे 13 गाम्बिया नैरोबी (रुआराका) 23 अक्टूबर 2024
मुहम्मद फहद तुर्की 13 बुल्गारिया सोफिया 12 जुलाई 2025
जान फ्रायलिंक नामीबिया 13 ज़िम्बाब्वे बुलावायो 18 सितंबर 2025
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com