वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, एजाज पटेल और टॉम ब्लंडेल की हुई वापसी
New Zealand Squad: न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए एजाज पटेल और टॉम ब्लंडेल को टीम में शामिल किया। चोटिल ब्लेयर टिकनर बाहर हुए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand Squad For 3rd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 18 दिसंबर से इस सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के माउंड माउंगानुई में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लए एजाज पटेल को टीम में शामिल किया गया है।
एजाज पटेल को तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की जगह टीम में शामिल किया गया है। टिकनर दूसरे टेस्ट के दौरान वेलिंगटन में बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे। पहली पारी के बाद टिकनर दूसरी पारी में मैदान में भी नहीं उतरे। तीसरे टेस्ट के लिए एजाज पटेल के अलावा टॉम ब्लंडेल को भी शामिल किया गया है।
एजाज पटेल को किया गया शामिल
37 वर्षीय एजाज पटेल वही गेंदबाज हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सभी दस विकेट लिए थे। फरवरी 2020 के बाद यह उनका घरेलू जमीन पर पहला टेस्ट मैच हो सकता है। एजाज पटेल ने आखिरी बार वर्ष 2024 में भारत दौरे के दौरान तीसरे टेस्ट में खेला था। उस मैच में उन्होंने 160 रन देकर 11 विकेट लिए थे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था। उस दौरे में न्यूजीलैंड ने भारत को 3–0 से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने क्या कहा?
हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि एजाज ऐसे गेंदबाज़ हैं, जिन पर टीम भरोसा कर सकती है। उन्होंने बताया कि बे ओवल की पिच पर आमतौर पर गेंद ज्यादा घूमती है और उनकी गेंदबाजी टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है। वाल्टर ने कहा, “तीसरे टेस्ट में एक और स्पिनर को शामिल करने से हमारे गेंदबाजी आक्रमण में थोड़ी और विविधता आएगी, साथ ही हमारे सीमर्स भी हैं जो इस सीरीज में अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: Squash World Cup 2025 के खिताब पर भारत का कब्जा, ट्रॉफी जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी
टॉम ब्लंडेर की भी हुई वापसी
विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल भी टीम में लौट आए हैं। वे पहले टेस्ट में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। कोच ने कहा कि टॉम अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उनका अनुभव टीम के लिए बहुत अहम है, खासकर तब जब टीम में कुछ नए खिलाड़ी भी शामिल हैं। ब्लंडेल की गैरमौजूदगी में डेब्यू करने वाले मिच हे अब कैंटरबरी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। कोच ने उनके प्रदर्शन की भी सराहना की।
तीसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिशेल, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, विल यंग
