- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ajaz Patel Took Most Test Wickets In Single Venue Wankhede Stadium India Vs New Zealand 3rd Test
भारतीय सरजमीं पर एजाज पटेल ने रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया कीवी गेंदबाज
- Written By: मृणाल पाठक
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज एजाज पटेल ने तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर वह एक खास लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इयान बॉथम का खास रिकॉर्ड तोड़ दिया।

एजाज पटेल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जहां भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत इन तीनों ही मुकाबलों में हार गया, जिससे कीवी टीम ने इस सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मुकाबले से शानदार खेल दिखाया था। वहीं मुंबई में खेले गए आखिरी मैच में कीवी टीम के एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और मुंबई के मैदान पर इतिहास रच दिया है।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज एजाज पटेल ने तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। जिसका एजाज पटेल ने बखूबी इस्तेमाल किया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने के बाद वह एक खास लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में एजाज पटेल ने 21.4 ओवर में 103 रन देकर 5 विकेट चटकाए। मैच की दूसरी पारी में 4 विकेट लेते ही उन्होंने इयान बॉथम का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया।
25 WICKETS FOR AJAZ PATEL FROM 2 TESTS AT WANKHEDE 🫡 pic.twitter.com/zNTEonERcD — Johns. (@CricCrazyJohns) November 3, 2024
एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जैसे ही चौथा विकेट झटका, उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुल 25 विकेट हासिल कर लिए। वानखेड़े में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाजों की लिस्ट में एजाज पटेल पहले स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं। उन्होंने इयान बॉथम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इयान बॉथम ने वानखेड़े स्टेडियम में 22 टेस्ट विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार तो रोहित शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, अब कौन संभालेगा उनकी जिम्मेदारी?
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
इन विदेशी प्लेयर्स ने एक भारतीय मैदान पर चटकाए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
- 25 – एजाज पटेल, मुंबई (वानखेड़े)
- 22 – इयान बॉथम, मुंबई (वानखेड़े)
- 18 – रिची बेनॉड, ईडन गार्डन्स
- 17 – कर्टनी वॉल्श, मुंबई (डब्ल्यूएस)
- 16 – रिची बेनॉड, नेहरू स्टेडियम, चेन्नई
- 16- नाथन लियोन, दिल्ली
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एजाज पटेल ने हमेशा शानदार गेंदबाजी की है। वानखेड़े स्टेडियम में यह उनका दूसरा मैच है। पिछले मैच में उन्होंने दोनों पारियों में अकेले 14 विकेट लिए थे। मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 119 रन देकर 10 विकेट लिए थे।
Ajaz patel took most test wickets in single venue wankhede stadium india vs new zealand 3rd test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में स्टील हब परियोजना पर विवाद, भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हजारों किसान आंदोलनरत
Jun 12, 2026 | 01:06 PMजमीन रूपांतरण मामले में फंसे पूर्व RDC खिरोलकर; जांच रिपोर्ट मिलते ही कलेक्टर विनय गौडा ने दिए समीक्षा के आदेश
Jun 12, 2026 | 01:01 PMगोद में बीमार भाभी को लेकर थाने पहुंचा देवर, निजी अस्पताल में इलाज के बाद दोनों किडनी खराब होने का लगाया आरोप
Jun 12, 2026 | 12:58 PMदेश के 48 फीसदी बैंक Digital Fraud से प्रभावित, हर साल हो रहा 830 करोड़ का नुकसान
Jun 12, 2026 | 12:52 PMगोंदिया में धान खरीदी का 481 करोड़ रुपये भुगतान अटका, 46 हजार से अधिक किसान संकट में
Jun 12, 2026 | 12:51 PMSapna Choudhary Case: ‘कुछ तो लोग कहेंगे’… सपना चौधरी की पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
Jun 12, 2026 | 12:50 PMMP में 2 लाख कर्मचारियों का प्रमोशन फिर अटका,सुनवाई पूरी होने के बाद जजों का ट्रांसफर, अब नई बेंच करेगी फैसला
Jun 12, 2026 | 12:47 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














