T20 World Cup 2026 में सबसे खतरनाक साबित होंगे हेटमायर, वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप ने बांधे तारीफों के पुल
Shai Hope on Shimron Hetmyer: स्कॉटलैंड पर जीत के बाद शाई होप ने कहा कि शिमरोन हेटमायर को तीसरे नंबर पर प्रमोट करने से वेस्टइंडीज को बड़ा फायदा मिल रहा है और वह बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शाई होप और शिमरोन हेटमायर (फोटो-सोशल मीडिया)
Shai Hope Praises Shimron Hetmyer: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। दो बार की विजेता वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप सी के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया। इस शानदार जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शिमरोन हेटमायर की जमकर तारीफ की।
होप ने कहा कि हेटमायर को तीसरे नंबर पर प्रमोट करने का फैसला पूरी तरह सफल रहा है और उनकी स्वतंत्र बल्लेबाजी उन्हें बेहद खतरनाक क्रिकेटर बनाती है। मैच में वेस्टइंडीज ने 58 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद हेटमायर की 36 गेंदों में 64 रन की विस्फोटक पारी के दम पर टीम ने 5 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी में हेटमायर ने 6 छक्के और 2 चौके लगाए।
जीत के बाद होप ने हेटमायर के लिए क्या कहा?
जीत के बाद होप ने कहा, “जब वह पहले आए थे, तब भी उतने ही रोमांचक और खतरनाक थे। अब अनुभव के साथ वह जिस आजादी से खेल रहे हैं, वह पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए बेहद अहम साबित होंगे। हमें उनकी बहुत जरूरत है।”
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
होप ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में शिमरोन हेटमायर की भूमिका बदली गई थी और उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। इस फैसले के सकारात्मक नतीजे सामने आए, जहां हेटमायर ने लगातार 40 से ज्यादा के स्कोर बनाए। उन्होंने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि उसने इस चुनौती को स्वीकार किया और यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि वह अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा है।”
मुकाबले का हाल
वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायर के 36 गेंदों पर बनाए 64 रन की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। हेटमायर ने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए थे। हेटमायर के अलावा ब्रैंडन किंग ने 30 गेंद पर 35, रोवमन पॉवेल ने 14 गेंद पर 24 और शरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज ने किया जीत के साथ शुरुआत, स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया
स्कॉटलैंड 18.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई और 35 रन से मैच हार गई। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 20 रन देकर हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए। जेसन होल्डर ने 3, जबकि शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट लिए।
