Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ 5th T20 Live Score: शतक के बाद किशन लौटे पवेलियन, भारत 250 के करीब

IND vs NZ 5th T20 Match Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां व अंतिम टी20 मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम में होगा। पांच मैचों की सीरीज में भारत पहले ही 4-1 की अजेय बढ़त बना चुका है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jan 31, 2026 | 08:25 PM
LIVE
Follow Us
Close
Follow Us:
  • 31 Jan 2026 08:25 PM (IST)

    31 Jan 2026 08:25 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: ईशान किशन की शतकीय पारी

    ईशान किशन ने 43 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ईशान ने इस दौरान 10 छक्के और 6 चौके लगाए। ईशान किशन का यह टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है।

  • 31 Jan 2026 08:19 PM (IST)

    31 Jan 2026 08:19 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत के 200 रन पूरे

    भारतीय टीम ने 16वें ओवर में 200 रन पूरा किया। भारत के लिए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 91 और पांड्या 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 31 Jan 2026 08:12 PM (IST)

    31 Jan 2026 08:12 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौटे

    भारतीय टीम को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। सूर्या 63 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान सूर्या ने 6 छक्का और 4 चौके लगाए। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 3000 रन पूरा किया।

  • 31 Jan 2026 08:07 PM (IST)

    31 Jan 2026 08:07 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

    सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। आज सूर्या ने सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा है।

  • 31 Jan 2026 08:03 PM (IST)

    31 Jan 2026 08:03 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया 150 पार

    टीम इंडिया का स्कोर 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 155 पहुंच गया है। इस वक्त ईशान 82 और सूर्या 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 31 Jan 2026 07:56 PM (IST)

    31 Jan 2026 07:56 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: ईशान की फिफ्टी

    ईशान किशन ने फिफ्टी बना ली है। इस वक्त वो 200 से उपर के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। ईशान ने 31 गेंदों पर 65 रन बना लिए हैं।

  • 31 Jan 2026 07:46 PM (IST)

    31 Jan 2026 07:46 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत ने बनाए 100 रन

    9.5 ओवर में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। ईशान किशन इस मैच में भी विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त वो 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रन की भी साझेदारी पूरी हो चुकी है।

    💯 up for #TeamIndia! 🙌

    5⃣0⃣ partnership up for the third wicket 👌👌

    Updates ▶️ https://t.co/Thau28CPuZ#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/69RF5N3LSR

    — BCCI (@BCCI) January 31, 2026

  • 31 Jan 2026 07:27 PM (IST)

    31 Jan 2026 07:27 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: 5 ओवर के अंदर भारत को लगे दो झटके

    टीम इंडिया को 5वें ओवर के अंदर दो बड़े झटके लग चुके हैं। चौथे ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में संजू सैमसन अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं, पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा क्लीन बोर्ड होकर पवेलियन लौट चुके हैं। 5.2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 49/2 है। इस वक्त क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।

  • 31 Jan 2026 07:03 PM (IST)

    31 Jan 2026 07:03 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

    टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। हर बार की तरह इस मैच में भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी के रूप में क्रीज पर उतर चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने स्ट्राइक ली है। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अपना व टीम का पहला छक्का भी लगा दिया है।

    5th T20I. 0.3: Jacob Duffy to Abhishek Sharma 6 runs, India 6/0 https://t.co/AwZfWUTBGi #TeamIndia #INDvNZ #5thT20I @IDFCfirstbank

    — BCCI (@BCCI) January 31, 2026

  • 31 Jan 2026 06:43 PM (IST)

    31 Jan 2026 06:43 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

    टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।

  • 31 Jan 2026 06:39 PM (IST)

    31 Jan 2026 06:39 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

  • 31 Jan 2026 06:36 PM (IST)

    31 Jan 2026 06:36 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और ईशान की हुई वापसी

    इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए तीन खिलाड़ी अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और ईशान किशन की वापसी हुई है।

  • 31 Jan 2026 06:33 PM (IST)

    31 Jan 2026 06:33 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत ने जीता टॉस

    कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अब भारतीय टीम की कोशिश एक बार फिर से स्कोरबोर्ड को बड़ा करने की होगी। वहीं, कीवी टीम भारत को 200 से कम के स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी।

  • 31 Jan 2026 05:38 PM (IST)

    31 Jan 2026 05:38 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: पिच रिपोर्ट

    इस मैदान पर गेंदबाजों को आमतौर पर मदद मिलती रही है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से हल्की सहायता मिल सकती है और वे अपनी रफ्तार व उछाल से बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी, जिससे स्पिनरों की भूमिका अहम बन जाएगी। यहां टॉस का असर ज्यादा नहीं रहेगा, लेकिन ओस को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

  • 31 Jan 2026 05:36 PM (IST)

    31 Jan 2026 05:36 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 29 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड 11 मैच जीतने में सफल रहा है। इनमें दो मुकाबले भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किए, वहीं एक मैच बेनतीजा रहा। आंकड़ों के लिहाज से टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आता है।

  • 31 Jan 2026 05:33 PM (IST)

    31 Jan 2026 05:33 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: क्या कहता है मौसम का मिजाज?

    एक्यूवेदर के अनुसार भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है, हालांकि 10 प्रतिशत बारिश की आशंका बनी हुई है। मैच के दौरान हल्की बारिश आ सकती है, लेकिन लंबे समय तक रुकावट की उम्मीद नहीं है। मौसम ठंडा रहेगा और तापमान करीब 22 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम में नमी बढ़ने से ओस गिर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है, क्योंकि गीली गेंद से गेंदबाजों को दिक्कत और बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा।

  • 31 Jan 2026 05:28 PM (IST)

    31 Jan 2026 05:28 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड

    मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

  • 31 Jan 2026 05:28 PM (IST)

    31 Jan 2026 05:28 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारतीय टीम का स्क्वॉड

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।

  • 31 Jan 2026 05:26 PM (IST)

    31 Jan 2026 05:26 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: सीरीज का आखिरी मुकाबला

    भारत और न्यूजीलैंड की पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज में 4-1 की बढ़त बना ली है और अंतिम मैच जीतकर विश्व कप की तैयारियों में उतरना चाहेगा।

India vs New Zealand 5th T20 Live: भारत और न्यूजीलैंड शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भिड़ेंगे। सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 50 रनों से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम आखिरी मैच जीतकर टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। भारत आगामी टी20 विश्व कप की बड़ी दावेदार टीम मानी जा रही है और टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। 

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup से पहले भारत को मिली बड़ी राहत, तिलक वर्मा पूरी तरह फिट; इस दिन करेंगे मैदान में वापसी

Under-19 World Cup में एशिया कप की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, पाकिस्तान को शिकस्त देने पर होंगी नजरें

IND vs NZ 5th T20I: त‍िरुवनंतपुरम T20 में कैसी रहेगी भारत की प्लेइंग 11? हार्दिक पांड्या रह सकते हैं बाहर

‘हमारा फोकस अभिषेक को दबाव में रखने का है’, पांचवे टी20 से पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा

Ind vs nz 5th t20i 2026 live streaming pitch report playing 11 full squad live score updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2026 | 05:17 PM

Topics:  

  • IND Vs NZ
  • India vs New Zealand
  • Indian Cricket Team
  • Live
  • New Zealand Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.