T20I में जेसन होल्डर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Jason Holder: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। जेसन होल्डर ने टी20 इंटरनेशनल में अपना 100 विकेट पूरा किया। ऐसा करने वाले पहले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेसन होल्डर (फोटो-सोशल मीडिया)
Jason Holder Create History: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी के पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। जेसन होल्डर तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बने।
स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में जेसन होल्डर ने 3.5 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान दूसरा विकेट लेते ही अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके 100 विकेट हो गए। अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 विकेट लेने वाले होल्डर वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज हैं। होल्डर ने अब तक खेले 90 मैचों की 86 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 101 विकेट लिए हैं। वह एक पारी में 4 विकेट 4 बार और 5 विकेट 1 बार ले चुके हैं। होल्डर अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 35वें गेंदबाज हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट राशिद खान के नाम
अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सबसे उपर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान हैं। राशिद खान ने 111 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी दूसरे स्थान पर हैं। साउदी ने 126 मैचों में 164 विकेट लिए हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी, चौथे स्थान पर बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और पांचवें स्थान पर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा हैं। सोढ़ी ने 137 मैच में 162, रहमान ने 126 मैच में 158 और हसरंगा ने 94 मैच में 151 विकेट लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
वहीं इसके साथ जेसन होल्डर दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जेसन होल्डर टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज बन गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में हर फॉर्मेट में 100 विकेट
- लसिथ मलिंगा
- टिम साउदी
- शाकिब अल हसन
- शाहीन अफरीदी
- जसप्रीत बुमराह
- जेसन होल्डर
मुकाबले का हाल
वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायर के 36 गेंदों पर बनाए 64 रन की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। हेटमायर ने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए थे। हेटमायर के अलावा ब्रैंडन किंग ने 30 गेंद पर 35, रोवमन पॉवेल ने 14 गेंद पर 24 और शरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज ने किया जीत के साथ शुरुआत, स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया
स्कॉटलैंड 18.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई और 35 रन से मैच हार गई। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 20 रन देकर हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए। जेसन होल्डर ने 3, जबकि शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट लिए।
