-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Neither Rohit Nor Kohli Ricky Ponting Told Real Hero Of Team India Victory In Champions Trophy Is Axar Patel
न रोहित-कोहली….न अय्यर-चक्रवर्ती, रिकी पोंटिंग ने बताया चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत का असली हीरो
- Written By: मृणाल पाठक
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के हर एक खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा।

रिकी पोंटिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीते हुए 7 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी लोगों के दीमाग पर इस टूर्नामेंट का खुमार चढ़ा हुआ है। लोग अभी भी भारत की जीत के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इन लोगों में कई तो क्रिकेट जगत के दिग्गज भी शुमार हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने भारत की जीत के गुमनाम हीरो का नाम बताया है।
दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के हर एक खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा। हालांकि रिकी पोंटिग का मानना है कि भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भारत की जीत के वो गुमनाम हीरो हैं, जिनके बदौलत टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी जीती है।
कौन है भारत की जीत का असली हीरो?
आईसीसी रिव्यू शो में बात करते हुए पोंटिंग ने अक्षर पटेल को भारत की जीत का अहम किरदार बताया है। रिकी पोंटिंग ने अक्षर पटेल के प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए कहा, “इस टूर्नामेंट में अपनी भूमिका के लिए अक्षर निश्चित रूप से बहुत अधिक श्रेय के हकदार हैं। उनकी गेंदबाजी अविश्वसनीय रूप से शानदार थी। उन्होंने भारतीय टीम की गहराई को मजबूत किया।”
सम्बंधित ख़बरें
चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पोंटिग ने की अक्षर पटेल की तारीफ
पोंटिंग ने भारतीय टीम के संतुलन की भी तारीफ की और कहा, “भारत पहले से ही एक अच्छी टीम थी, लेकिन हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल जैसे कई ऑलराउंडरों की मौजूदगी, जिन्हें कभी-कभी बाएं हाथ के विकल्प के तौर पर बल्लेबाजी क्रम में ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता है और वे अपनी बल्लेबाजी से कमाल भी करते हैं।
गेंदबाजी विकल्प पर भी की बात
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने आगे कहा- ”इन सबके अलावा टीम में रवींद्र जडेजा भी हैं जो इस टीम को मजबूत बनाते हैं। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में एकमात्र सवाल यह था कि उनके पास तेज गेंदबाजी के ज्यादा विकल्प नहीं थे लेकिन इसके बाद भी उनके प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं आई।”
चैंपियंस ट्रॉफी में अक्षर का शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि अक्षर ने 5 मैचों में 4.35 की किफायती औसत से 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई और खास तौर पर बीच के ओवरों में प्रभावी तरीके से रन भी बनाए। उन्होंने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करके महत्वपूर्ण रन बनाए, पटेल ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 109 रन बनाए जो भारत के लिए काफी अहम साबित हुए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत ने तीसरी बार जीता खिताब
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता, फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत चैंपियन बना है। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली का शतक, सेमीफाइनल में कोहली की 84 रन की पारी, भारतीय स्पिनरों का कमाल, कप्तान रोहित ने फाइनल में 74 रनों की अहम पारी जान रही। जिसने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भुमिका निभाई है।
Neither rohit nor kohli ricky ponting told real hero of team india victory in champions trophy is axar patel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देश में कुछ भी होता है तो एक्टर्स नहीं बोलते, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं; भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को दिखाया आईना
Jul 09, 2026 | 01:50 PMFirst Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Jul 09, 2026 | 01:50 PMनकली खाद-बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं! सरकार ला रही है सख्त कानून, जेल की हवा खाएंगे जालसाज
Jul 09, 2026 | 01:44 PMकॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
Jul 09, 2026 | 01:44 PM7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Jul 09, 2026 | 01:40 PMनागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
Jul 09, 2026 | 01:35 PMस्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
Jul 09, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














