खून हिंदुस्तानी पर जर्सी विदेशी…साउथ अफ्रीका का ये गेंदबाज बन सकता है टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुसीबत
IND vs SA: सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर तय है। इस हाईवोल्टेज मैच को लेकर फैंस का जोश चरम पर है, क्योंकि दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Super-8: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर भारत सुपर 8 में पहुंचा। अब अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से है, जिसने भी ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीते हैं। 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछली बार के दोनों फाइनलिस्ट आमने सामने होंगे, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।
जीत के बावजूद भारत की कमजोरी
भले ही भारत ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया हो, लेकिन कुछ कमजोरियां भी उजागर हुई हैं। खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को संघर्ष करते देखा गया है। मध्य ओवरों में स्पिनरों के सामने रन गति धीमी हुई है और विकेट भी गिरे हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के पास मौजूद अनुभवी स्पिनर भारत के लिए चुनौती बन सकते हैं।
केशव महाराज बन सकते हैं एक्स फैक्टर
लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज भारत के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं। 36 वर्षीय यह गेंदबाज कसी हुई लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं और आसानी से रन नहीं देते। भारतीय बल्लेबाज अगर स्पिन के खिलाफ लय हासिल नहीं कर पाए तो महाराज बड़ा असर डाल सकते हैं। अहमदाबाद की पिच पर भी स्पिन को मदद मिलने की संभावना रहती है, जिससे उनकी भूमिका और अहम हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, लगातार 5 T20 हार के साथ बना शर्मनाक रिकॉर्ड
76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां
FIFA World Cup 2026: फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह
इंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
भारत से खास जुड़ाव
केशव महाराज का जन्म डरबन में हुआ, लेकिन उनका परिवार भारतीय मूल से जुड़ा है। उनके पूर्वज भारत से दक्षिण अफ्रीका गए थे। विदेश में पले बढ़े होने के बावजूद वे भारतीय परंपराओं और धार्मिक आस्था से जुड़े रहे हैं। राम और हनुमान के प्रति उनकी श्रद्धा अक्सर चर्चा में रहती है।
ये भी पढ़ें: रिश्ता टूटा पर प्यार नहीं…हार्दिक ने नताशा और अगस्त्य को दिया 4 करोड़ का सरप्राइज, गिफ्ट में दी आलीशान गाड़ी
अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़ें
केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 62 टेस्ट, 56 वनडे और 46 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 218 विकेट दर्ज हैं। वनडे में उन्होंने 73 और टी20 में 45 विकेट हासिल किए हैं। अनुभव और नियंत्रण के दम पर वे किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं। सुपर 8 के इस बड़े मुकाबले में भारत को अपनी स्पिन खेलने की कमजोरी दूर करनी होगी, वरना केशव महाराज अहमदाबाद में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
