Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs ENG T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, लगातार 5 T20 हार के साथ बना शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20 में 9 विकेट की हार के साथ भारत ने सीरीज गंवा दी है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम लगातार 5 टी20 मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 10, 2026 | 08:14 AM

श्रेयस अय्यर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shreyas Iyer Captaincy Record IND vs ENG T20 loss: भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। चौथे T20 मुकाबले में 9 विकेट से हार के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 0-3 से पिछड़ गई है। इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जिसे कोई भी कप्तान अपने नाम नहीं करना चाहेगा। वह लगातार पांच T20 इंटरनेशनल मैच हारने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।

कप्तानी में लगातार मिली हार

T20 टीम की कमान संभालने के बाद से श्रेयस अय्यर का सफर आसान नहीं रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक छह T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें एक मैच बारिश की वजह से रद्द रहा, जबकि बाकी पांचों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसमें आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज की हार और अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाना भी शामिल है।

धोनी का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा

लगातार पांच T20 इंटरनेशनल मैच हारने के साथ श्रेयस अय्यर ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले धोनी की कप्तानी में भारत को साल 2009 और 2014-15 के दौरान लगातार चार T20 मैचों में हार मिली थी। वहीं, सबसे कम मैचों में पांच हार झेलने के मामले में भी अय्यर पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी में टीम को 12 मैचों के बाद पांचवीं हार मिली थी।

सम्बंधित ख़बरें

76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां

FIFA World Cup 2026: फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई

Sunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड

सात साल बाद लगातार दो T20 सीरीज हारा भारत

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के साथ ही भारतीय टीम ने लगभग सात साल बाद लगातार दूसरी T20 सीरीज गंवाई है। इससे पहले साल 2019 में भारत को पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो T20 सीरीज में हार मिली थी। अब टीम इंडिया की कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने की होगी।

हार के बीच अय्यर की बल्लेबाजी बनी उम्मीद

हालांकि पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे T20 में उन्होंने नाट आउट 80 रन की शानदार पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने जल्दबाजी नहीं की, पहले पिच और गेंदबाजों को समझा और फिर बड़े शॉट लगाए। उनके बल्लेबाजी का तरीका बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग नजर आया।

यह भी पढ़ें- आर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

श्रेयस अय्यर इस समय इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। चार मैचों में वो 190 रन बना चुके हैं। ऐसे में जहां एक ओर उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं बल्ले से उन्होंने लगातार जिम्मेदारी निभाकर ये दिखाया है कि मुश्किल हालात में भी टीम के लिए कैसे खेला जाता है।

 

India vs england t20 shreyas iyer captaincy record loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 08:14 AM

Topics:  

  • india vs england t20 series
  • Shreyas Iyer
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.