नैट सीवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, द हंड्रेड में 1000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं
Nate Seaver Brunt: ट्रेंट रॉकेट्स की इस सुपरस्टार ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से नया रिकॉर्ड बनाया, जिसने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। वो इस टूर्नामेंट में 1 हजार रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
नैट सीवर ब्रंट (फोटो- सोशल मीडिया)
The Hundred Tournament: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज नैट सीवर-ब्रंट ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब वो इस टूर्नामेंट में 1 हजार रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बन चुकी हैं। ट्रेंट रॉकेट्स की इस सुपरस्टार ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से नया रिकॉर्ड बनाया, जिसने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है।
नैट सीवर ने रचा इतिहास
नैट सीवर-ब्रंट ने ये रिकॉर्ड 8 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन में बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ रॉकेट्स के मुकाबले में बनाया। इस दौरान उन्होंने कुल 30वीं पारी में अपने 1000 रन पूरे कर दिए। इसके साथ ही वो द हंड्रेड वुमेंस में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गई हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डैनी वॉट का नाम शामिल हैं। डैनी ने 35 मैचों में 939 रन बनाए हैं। अगर बात करें लौरा वोल्वार्ड्स की तो वो लिस्ट में 871 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने ये रन 28 मैचों में बनाए हैं। वहीं, चौथे नंबर पर 852 रनों के साथ सोफिया डंकली और पांचवे स्ठान पर 767 रन के साथ टैमी ब्यूमोंट का नाम शुमार है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
द हंड्रेड विमेन में वो पांच बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हो
- नैट सीवर ब्रंट- 30 मैच- 1031 रन
- डैनी वॉट- 35 मैच- 939 रन
- लॉरा वोल्वार्ड्स- 28 मैच- 871 रन
- सोफिया डंकली- 33 मैच- 852 रन
- टैमी ब्यूमोंट- 29 मैच- 767 रन
इस मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स ने ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। वहीं, सीवर-ब्रंट की अर्धशतकीय पारी भी बेकार चली गई। सीवर-ब्रंट ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। उनकी इस पारी के बावजूद रॉकेट्स को बर्मिंघम फीनिक्स के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने मचाया कोहराम, तीन बल्लेबाजों ने बना डाला 150+ स्कोर, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फीनिक्स ने 100 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उसने पांच विकेट खोकर 148 रन बनाए। फीनिक्स के लिए एम्मा लैम्ब ने 32 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। रॉकेट्स के लिए ब्रोयोनी स्मिथ ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 19 गेंदों पर 29 रन बनाए। दूसरी तरफ ब्रंट ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बावजूद ट्रेंट रॉकेट्स 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। फीनिस्क ने हन्ना बेकर और एमिली ने ठीकठाक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इन दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
