-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shoaib Bashir Doubtful For Bat Against India In Lords
इंग्लैंड को लगा करारा झटका, लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं उतरेंगे शोएब बशीर!
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लॉर्ड्स में चल रहे भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दूसरे सत्र के दौरान रविन्द्र जडेजा को गेंदबाजी करते समय बशीर की उंगली में चोट लग गई।

शोएब बशीर (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर को चोट लग गई है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान तीसरे दिन रविंद्र जडेजा के दमदार शॉट्स से शोएब बशीर चोटिल हो गए। उसके बाद वो बाहर चले गए। फिर उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। चौथे दिन उन्होंने गेंदबाजी का कुछ अभ्यास किया लेकिन उंगली में पट्टी बंधी थी। उम्मीद है वो बल्लेबाजी ना करें।
शोएब बशीर को बाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लगी है। जिसके बाद वो मेडिकल टीम के निगरानी में हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि चौथे पारी में शोएब बशीर गेंदबाजी करेंगे। हालांकि बल्लेबाजी को लेकर असमंजस बना हुआ है। रविवार (13 जुलाई) को ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार बशीर चौथे दिन के खेल से पहले अभ्यास पट्टी पर गेंदबाजी की, उनकी चौथी और पांचवीं उंगलियों पर भारी पट्टियां बंधी हुई थीं। अब देखना होगा कि वो बल्लेबाजी के लायक फिट हो पाते हैं नहीं।
इंग्लैंड क्रिकेट ने क्या कहा?
चौथे दिन सुबह इंग्लैंड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बाएं हाथ की छोटी उंगली में लगी चोट के बाद बशीर पर नजर रखी जा रही है। उनके इस टेस्ट की चौथी पारी में गेंदबाजी करने की उम्मीद है। तीसरी पारी में वह बल्लेबाजी करेंगे या नहीं, इस पर फैसला समय आने पर लिया जाएगा। एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट में उनकी भागीदारी का आकलन मैच के अंत में किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
लॉर्ड्स में बशीर ने केएल राहुल किया है आउट
पिछले साल विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बशीर ने अब तक इस सीरीज में कुल नौ विकेट लिए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने केएल राहुल को आउट किया, जिन्होंने 100 रन बनाए थे। अगर बशीर मैनचेस्टर में खेलने के लिए फिट नहीं पाए जाते हैं, तो इंग्लैंड लियाम डॉसन, जैक लीच और रेहान अहमद को खिलाने पर विचार कर सकता है।
यह भी पढ़ें : IND vs ENG: टीम इंडिया का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ डाला 50 साल पुराना महारिकॉर्ड
बशीर का टेस्ट करियर
21 वर्षीय बशीर ने अब तक खेले गए 19 टेस्ट मैचों में 67 विकेट लिए हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन मई 2025 में ट्रेंट ब्रिज में खेले गए चार दिवसीय मैच में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आया था। उन्होंने 81 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। बशीर ने अब तक भारत के खिलाफ कुल छह टेस्ट खेले हैं और 26 बल्लेबाजों को आउट किया है। इस दौरान उन्होंने दो बार पांच विकेट हॉल लिया है।
Shoaib bashir doubtful for bat against india in lords
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार
Jun 28, 2026 | 09:13 AMगोंदिया में 9,351 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील
Jun 28, 2026 | 09:09 AMदाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी
Jun 28, 2026 | 09:04 AMवेनेजुएला में फिर कांपी धरती! 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, अब तक 1400 से अधिक की मौत
Jun 28, 2026 | 09:03 AMJagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग? जानिए महाप्रसाद की रसोई के चमत्कार
Jun 28, 2026 | 08:56 AMचंद्रपुर कोल इंडस्ट्री अपडेट: महामाया वॉशरी को मिलेगा क्लोजर नोटिस, मानसून सत्र में पंकजा मुंडे का सख्त रुख
Jun 28, 2026 | 08:55 AMनासिक रिंगरोड के लिए 20 गांवों का 1534 करोड़ रूपय का मुआवजा पैकेज घोषित, जिलाधिकारी की किसानों को अहम सलाह
Jun 28, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














