Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है

Bangladesh Test Team: पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराने के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि बांग्लादेश अब भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ ज्यादा टेस्ट खेलना चाहता है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 20, 2026 | 09:42 PM

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Najmul Hossain Shanto Statement: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया। घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ यह बांग्लादेश की पहली टेस्ट सीरीज जीत है। सीरीज जीतने के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इच्छा जताई कि उनकी टीम अब भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ घर और बाहर ज्यादा टेस्ट सीरीज खेलना चाहती है।

हम भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से ज्यादा टेस्ट खेलना चाहते हैं- नजमुल हुसैन शांतो

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए शांतो ने कहा, “हम अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, और भारत के साथ घर और बाहर ज्यादा टेस्ट खेलना चाहते हैं। जब हमें मैच खेलने का मौका मिलता है, जब हमें वे नए अनुभव मिलते हैं, तो टीम धीरे-धीरे बनती है। नहीं तो, बार-बार एक ही टीम के साथ खेलने, एक ही हालात में खेलने से टीम बनाने में मुश्किल होती है।”

उम्मीद है कि ICC हमें मौका देगी- नजमुल हुसैन शांतो

बांग्लादेश के कप्तान ने कहा, “उम्मीद है कि आईसीसी हमें सभी टीमों के साथ और टेस्ट मैच खेलने का मौका देगी। अब जब हमें और मैच खेलने का मौका मिल रहा है, तो यह एक अच्छी बात है। अगर हम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, और इंडिया के साथ खेल पाते हैं, तो यह हमारी टीम के लिए बेहतर होगा। एक टेस्ट देश के तौर पर हमें अभी भी बहुत कुछ करना है।”

सम्बंधित ख़बरें

BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले

श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट

ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे

एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?

मैच के आखिरी घंटे पर बात करते हुए शांतो ने कहा, “मुझे लगता है कि आखिरी घंटे में इमोशन को समझाना मुश्किल है। सच कहूं तो वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और हम पर थोड़ा दबाव था। लेकिन पिछले टेस्ट मैचों के मुकाबले, उस भावना को नियंत्रित करना और नहीं घबराना थोड़ा बेहतर हो गया है। इस एरिया में थोड़ा और सुधार की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि एक कप्तान के तौर पर मैं खुश हूं। हम दोनों मैच मिलाकर 10 दिन टेस्ट खेल पाए, यह निश्चित रूप से गर्व की बात है। आम तौर पर हम पहले इस तरह का क्रिकेट ज्यादा नहीं खेलते थे। हम पूरी टीम के तौर पर खेले। हर खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत की। बल्लेबाज, गेंदबाज और कोचिंग स्टाफ का सबका योगदान रहा।

ये भी पढ़ें: BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले

नजमुल ने दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की तारीफ की। उन्होंने कहा, “लिटन ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की। उससे यह समझा जा सकता है कि यह असल में एक बड़ी टीम होने वाली है और ड्रेसिंग रूम में सभी को यह विश्वास था कि तैजुल सपोर्ट देंगे और लिटन रन बनाते रहेंगे। लिटन की बल्लेबाजी को इस मैच में जीत का बड़ा श्रेय जाता है।” पहला टेस्ट 104 रन से जीतने के बाद बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रन से हराया और सीरीज 2-0 से जीती।

IANS इनपुट के साथ

Najmul hossain shanto big statement after bangladesh test series win vs pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 09:14 PM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • Cricket News
  • England Cricket Team
  • Indian Cricket Team
  • Pakistan Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.