KKR में नायर की एंट्री फिर MI ने किया इशारों भरा पोस्ट, रोहित शर्मा की फोटो ने बढ़ाई हलचल
Mumbai Indians: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले अभिषेक नायर को नया हेड कोच नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की फोटो के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट कर सबका ध्यान खींचा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 2026 में खेला जाएगा और उससे पहले प्लेयर ऑक्शन प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी होने की संभावना है। सभी फ्रेंचाइजियां अभी से अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने नए हेड कोच के रूप में अभिषेक नायर की नियुक्ति की है।
नायर अब तक टीम के असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अब उन्हें पूरी टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे ही उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों की बाढ़ आ गई। हालांकि, इसी बीच मुंबई इंडियंस की ओर से किया गया एक क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा का विषय बन गया।
मुंबई इंडियंस का क्रिप्टिक पोस्ट
नायर की कोचिंग नियुक्ति के तुरंत बाद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें रोहित शर्मा की तस्वीर थी और कैप्शन लिखा था कि “सूरज अगले दिन दुबारा उगेगा, ये बात तय है… लेकिन नाइट में ये मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।”
सम्बंधित ख़बरें
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
𝗦𝘂𝗻 𝘄𝗶𝗹𝗹 𝗿𝗶𝘀𝗲 𝘁𝗼𝗺𝗼𝗿𝗿𝗼𝘄 𝗮𝗴𝗮𝗶𝗻 ye toh confirm hai, but at (K)night… मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है! 💙 pic.twitter.com/E5yH3abB4g — Mumbai Indians (@mipaltan) October 30, 2025
इस पोस्ट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। कुछ लोगों का मानना है कि यह पोस्ट अप्रत्यक्ष रूप से कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर इशारा करती है, जबकि कुछ फैंस का कहना है कि यह मुंबई की ओर से अपने कप्तान रोहित शर्मा के प्रति निष्ठा और समर्थन दिखाने का तरीका है।
रोहित शर्मा और अभिषेक नायर की गहरी दोस्ती
रोहित शर्मा और अभिषेक नायर के बीच हमेशा से गहरा रिश्ता रहा है। दोनों ने मुंबई क्रिकेट सर्किट में एक साथ काफी वक्त बिताया है। जब राहुल द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया का नया स्टाफ चुना गया था, तब नायर को असिस्टेंट कोच की भूमिका दी गई थी। हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन के चलते उनका कार्यकाल लंबा नहीं चला। इसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान वे फिर से KKR के कोचिंग सेटअप का हिस्सा बने।
ये भी पढ़ें: ‘जब मैं टीम इंडिया का हेड कोच बना तो…’, राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के बारे में ये क्या कह दिया!
रोहित शर्मा ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी बैटिंग तैयारी नायर की देखरेख में की थी। यही वजह है कि जब नायर को KKR का हेड कोच बनाया गया, तो रोहित का नाम भी उनके साथ जोड़ा जाने लगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित भविष्य में KKR से खेल सकते हैं।
