-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Graeme Smith Said It Is Too Early To Introduce Impact Player Rule In Sa20 League
एसए20 लीग में लागू होगा ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम! ग्रीम स्मिथ ने बताया क्या है टूर्नामेंट को लेकर प्लान
- Written By: मृणाल पाठक
एसए20 लीग कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का कहना है कि यह टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ‘इम्पैक्ट प्लेयर' नियम जैसी नई चीजों के प्रयोग के लिए खुला है, लेकिन फिलहाल वह खेल प्रेमियों के लिए इसे सरल रखने पर ध्यान लगाये हैं।

ग्रीम स्मिथ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चेन्नई: इन दिनों इम्पैक्ट प्लेयर नियम काफी चर्चा में है। कई दिग्गज इस नियम के पक्ष में है तो कई इस नियम को क्रिकेट के लिए गलत बताते हैं। आईपीएल में इसके इस्तेमाल पर कई खिलाड़ियों ने पहले ही प्रश्न उठा रखे हैं। ऐसे में अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और एसए20 लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ का भी कहना है कि एसए20 लीग में इंम्पैक्ट प्लेयर रूल को लागू करना जल्दबाजी होगी।
ग्रीम स्मिथ का कहना है एसए20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम जैसी नयी चीजों के प्रयोग के लिए खुला है लेकिन फिलहाल वह खेल प्रेमियों के लिए इसे सरल रखने पर ध्यान लगाये हैं।
यह भी पढ़ें- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार दूसरी जीत, जापान को दी 5-1 से करारी मात
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे विकास कार्यों के आवेदन
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
अमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
आईपीएल का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम टीमों को मैच के किसी भी समय अपनी पसंद के एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। इसे पिछले सत्र में आईपीएल में शुरू किया गया था जिस पर राय विभाजित थी कि क्या यह हरफनमौला खिलाड़ियों की भूमिका को कम कर रहा है क्योंकि टीमें ज्यादातर मौकों पर बड़े हिट लगाने वाले खिलाड़ियों को चुनती हैं।
स्मिथ ने कहा कि एसए20 अभी के लिए सरल और पारंपरिक क्रिकेट पर डटे रहने का इरादा रखता है। अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले एसए20 के तीसरे सत्र से पहले स्मिथ ने पीटीआई से कहा, ‘‘आईपीएल और इसके इम्पैक्ट प्लेयर नियम की तुलना में हम कम प्रयोग कर रहे हैं। हम टूर्नामेंट को मजबूत बनाये रखते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग इसके क्रिकेट पहलू को समझें।”
यह भी पढ़ें- दिलीप ट्रॉफी मैच के दौरान विरोधी गिल के खेमे में मिल गए ऋषभ पंत, वीडियो देखकर…बोल उठे फैंस
उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि अच्छा क्रिकेट खेला जाए और प्रशंसक इसका जितना हो सके उतना आनंद लें। हमने वैश्विक स्तर पर नियमों के अनुसार इसे सरल रखने की कोशिश की है।” उन्होंने कहा कि एसए20 में इस तरह का बदलाव लाना अभी जल्दबाजी होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Graeme smith said it is too early to introduce impact player rule in sa20 league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे विकास कार्यों के आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM










