- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Murali Vijay Says Varun Chakravarthy Close To Becoming A World Class Bowler
Champions Trophy: वरुण चक्रवर्ती का कायल हुआ भारत का पूर्व खिलाडी, कहा- सीमित ओवरों में वर्ल्ड…
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का खिताबी भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी में काफी महत्वपूर्ण रोल अदा किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का खिताबी भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी में काफी महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे वरुण चक्रवर्ती की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि कैरम बॉल और फ्लिपर पर अपने नियंत्रण के कारण यह रहस्यमयी स्पिनर विश्व स्तरीय गेंदबाज बनने की राह पर है।
चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक जो दो मैच खेले हैं उनमें उन्होंने सात विकेट लिए हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में लिए गए पांच विकेट भी शामिल हैं। भारत रविवार को होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगा जिसमें चक्रवर्ती की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं वरुण
विजय ने यहां एक कार्यक्रम मीडिया एजेंसी से कहा कि मेरा मानना है कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है। वह वनडे और टी20 में विश्व स्तरीय गेंदबाज बनने के करीब है क्योंकि बहुत कम ऐसे गेंदबाज है जो पूरे नियंत्रण के साथ कैरम बॉल और फ्लिपर करते हैं। उसे गेंदबाजी करते हुए देखने में आनंद आता है।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
T20 World Cup Super-8: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत इन खिलाड़ियों के साथ उतरा मैदान में; देखें प्लेइंग-11
T20 WC 2026: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच? जानें सुपर-8 में सूर्या की जरूरत
T20 World Cup: सुपर-8 में होगा मोर्कल बंधुओं की जंग, भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले वीडियो हुआ वायरल
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह स्वाभाविक प्रगति है जैसे कि अब मैं बात कर रहा हूं उसमें पहले की तुलना में अधिक लय आ गई है। जिंदगी इसी तरह से आगे बढ़ती है। भारत की तरफ से खेलना हम सभी के लिए विशेष होता है और एक बार जब आपको यह मौका मिलता है तो आप उसका पूरा फायदा उठाना चाहते हो।
भारतीय टीम के साथ लंबा रहेगा करियर
विजय ने कहा कि आप इन अवसरों का फायदा उठाकर अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हो। वरुण ने अपने संक्षिप्त करियर में अभी तक यही किया है। उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उसका करियर लंबा चलेगा। मेरी तरफ से उसे शुभकामनाएं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय टीम शानदार क्रिकेट खेल रही है
भारत की तरफ से 61 टेस्ट, 17 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विजय को उम्मीद है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रहेगा। भारत को फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड का सामना करना है। विजय ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो भारतीय क्रिकेट टीम कई वर्षों से बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है और सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं और फिट दिख रहे हैं। (चैंपियंस ट्रॉफी) फाइनल महत्वपूर्ण होने वाला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी जीतेगा। हमारी टीम अभी तक अजेय रही है और अगर हम चैंपियन बनते हैं तो यह शानदार होगा।
Murali vijay says varun chakravarthy close to becoming a world class bowler
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













