SMAT 2025 सुपर लीग: यशस्वी जायसवाल के शतक से जीता मुंबई, हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
Haryana vs Mumbai: सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के सुपर लीग मुकाबले में मुंबई ने हरियाणा को 4 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
SMAT 2025 Super League Group, Haryana vs Mumbai: सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के सुर लीग मुकाबले में मुंबई ने हरियाणा को हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम के स्टार ओपनर और मुंबई के धाकड़ खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेलते हुए मुंबई को 15 गेंद पहले ही 4 विकेट से जीत दिला दी।
पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने शानदार शुरुआत की। हरियाणा के लिए अर्श रांगा ने 26 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान अंकित कुमार ने ताबड़तोड़ अंदाज से रन बनाना जारी रखा। इस दौरान उनका साथ निशांत सिंधु ने दिया।
अंकित कुमार ने खेली 89 रनों की पारी
दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई। अंकित कुमार ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 89 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं निशांत सिंधु ने साथ देते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। निशांत ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। अंत में समंत जाखर ने 31 और सुमित कुमार ने 16 रन बनाकर स्कोर को 234 रनों तक पहुंचाया। मुंबई के लिए साईराज पाटिल ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
Team India के दो नामी प्लेयर्स को NADA से मिला नोटिस, लगा बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी वजह
खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
यशस्वी और सरफराज के बीज शानदार साझेदारी
जवाब में 235 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। रहाणे 21 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि एक छोर पर यशस्वी जायसवाल डटे रहे और सरफराज खान ने उनका बखूबी साथ निभाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। इस दौरान दोनों खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
सरफराज की ताबड़तोड़ पारी
सरफराज खान ने महज 25 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलकर मैच का रूख ही मोड़ दिया। अपनी पारी के दौरान सरफराज ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। सरफराज के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाल लिया। एक छोर से यशस्वी जायसवाल डटे रहे। अंगकृष रधुवंशी 7 रन बनाकर आउट हो गए। सुर्यांश शेडगे ने 13 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर 2 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कैमरून ग्रीन का बड़ा खुलासा, फ्रेंचाइजियों दिया ये खास संदेश
यशस्वी ने 48 गेंदों में पूरा किया शतक
इसके बावजूद यशस्वी ने धैर्य रखा और अपना शतक महज 48 गेंदों पर पूरा किया। शतक के साथ जीत सुनिश्चित कर दी। हालांकि जीत दिलाने से पहले आउट हो गए। अंत में अथर्व ने 2 गेंदों में छक्का और चौका लगाकर मुकाबले को 15 गेंद पहले जीत लिया। हरियाणा के लिए समंत जाखर ने 2, अंशुल कंबोज ने 1, अमित राणा ने 1 विकेट चटकाए।
