धनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई
Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal की डेटिंग की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस की प्रोफाइल से कथित कमेंट वायरल हो रहा है, लेकिन कमेंट के गायब होने से इसकी सत्यता पर सवाल उठ रहे।
- Written By: अपूर्वा नायक
मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायस्वाल (सौ. डिजाइन फोटो)
Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal Dating Rumours: कुमकुम भाग्य से घर-घर में पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर आज बड़े पर्दे का एक बड़ा नाम बन चुकी है। हाल ही में मृणाल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
दरअसल, मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायस्वाल की डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बन चुकी है। कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायस्वाल को एक कैफे से बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई है। दोनों अलग-अलग समय पर कैफे से बाहर निकले, लेकिन फिर भी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मृणाल का कथित कमेंट हो रहा वायरल
इस खबर को हवा देने के लिए अब सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर की प्रोफाइल से जुड़ा एक कथित कमेंट तेजी से वायरल होने लगा है। इस कमेंट में मृणाल ठाकुर नाम की आईडी से यशस्वी और उनके रिश्तें में होने की खबरों का खंडन किया गया है और साथ ही अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Nick Jonas Desi Food: भारतीय खाने के दीवाने हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक, भाई संग पापड़-भजिया का लिया मजा
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
KBC 18 Promo: हॉटसीट पर बैठे आमिर खान और सनी देओल, बिग बी को सामने देख छूटे पसीने
सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
अब प्रोफाइल पर नहीं दिख रहा कमेंट
हालांकि, जिस कमेंट को मृणाल ठाकुर का बताया जा रहा है, वह अब उनकी प्रोफाइल पर दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बावजूद इसका स्क्रीनशॉट और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। ऐसे में इस कथित कमेंट की वास्तविकता को लेकर सवाल बने हुए हैं। फिलहाल इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि कमेंट वास्तव में मृणाल ने ही किया था या नहीं।
मृणाल ठाकुर कमेंट (सौ. सोशल मीडिया)
मृणाल से 10 साल छोटे है यशस्वी
आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायस्वाल के बीच लगभग 9 से 10 साल का फर्क है। जहां एक ओर मृणाल 34 साल की है, तो वहीं यशस्वी भी 24 साल के ही है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें:- दूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म
धनुष के साथ भी जुड़ चुका है नाम
मृणाल ठाकुर इससे पहले अभिनेता धनुष के साथ कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। एक समय दोनों की शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में उनके करीबी सूत्रों की ओर से इन खबरों को गलत बताया गया था। ऐसे में यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की मौजूदा चर्चा में भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है।
