आज की ताजा खबर 22 जुलाई LIVE: CJP का प्रोटेस्ट जारी; आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी बैठक
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जोरो पर है। नेता और अभिनेता सभी इस मुहीम में जुड़ रही है। अयोध्या में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
22 Jul 2026 07:56 AM (IST)
22 Jul 2026 07:56 AM (IST)त्रिपुरा के डीजीपी का शव पैतृक शहर बागपत लाया गया
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का शव उनके पैतृक शहर बागपत लाया गया। सोमवार को अगरतला में पुलिस मुख्यालय के वॉशरूम में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। आज बाद में बड़ौत स्थित उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
VIDEO | Baghpat, Uttar Pradesh: The body of Tripura DGP Anurag Dhankar, who was found hanging in his washroom at the police headquarters in Agartala on Monday, was brought to his native town in Baghpat.
His last rites are scheduled to be held later today at his native village in… pic.twitter.com/uCLEr5o57t
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
22 Jul 2026 07:23 AM (IST)
22 Jul 2026 07:23 AM (IST)गुजरात: अंकलेश्व में एक घर से 40 लाख की ड्रग्स बरामद
गुजरात के अंकलेश्वर में दिल्ली और सूरत DRI की एक संयुक्त टीम ने भावना फार्म सोसाइटी के एक घर में छापा मारकर ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध यूनिट का पर्दाफाश किया। ₹40 लाख कीमत की मेथामफेटामाइन और मेफेड्रोन जब्त की गईं, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच के लिए उस जगह को सील कर दिया गया।
Ankleshwar, Gujarat: A joint team of Delhi and Surat DRI raided a house in Bhavna Farm Society, exposing an illegal drug manufacturing unit. Methamphetamine and mephedrone worth ₹40 lakh were seized, three accused arrested, and the premises sealed as further investigations… pic.twitter.com/dCyhFjmNBD
— IANS (@ians_india) July 22, 2026
22 Jul 2026 07:05 AM (IST)
22 Jul 2026 07:05 AM (IST)कांग्रेस सांसद आज काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज सुबह 10 बजे 'INDIA' गठबंधन की बैठक होनी है। कांग्रेस सांसद आज काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
22 Jul 2026 07:02 AM (IST)
22 Jul 2026 07:02 AM (IST)आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी बैठक
अयोध्या में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी, जिसमें खाली ट्रस्टी पदों को भरने और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
22 Jul 2026 06:57 AM (IST)
22 Jul 2026 06:57 AM (IST)डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हाल-चाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल का दौरा किया।
Breaking News Today LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज सुबह 10 बजे ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक होनी है। कांग्रेस सांसद आज काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अयोध्या में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी, जिसमें खाली ट्रस्टी पदों को भरने और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के कोयंबटूर और तिरुप्पुर का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, वह मुख्य अतिथि के तौर पर कोयंबटूर में GKNM कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वह तिरुप्पुर के अविनाशी में अविनाशी लिंगेश्वर शिव मंदिर भी जाएंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज फिलीपींस के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। पूर्वी एशियाई देश की अपनी यात्रा के दौरान, वह क्वाड समूह की बैठक में शामिल होंगे और आसियान (ASEAN) फ्रेमवर्क के तहत चर्चाओं में भाग लेंगे। देश और दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
