IPL 2026 में मुंबई इंडियंस से इन खिलाड़ियों की छुट्टी, इस तरह बदली पूरी टीम
IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड से रिलीज कर दिया है और आगामी सीजन के लिए टीम में कई अहम बदलाव किए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मुंबई इंडियंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Indians Release Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की तैयारी के तहत मुंबई इंडियंस ने अपनी रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और लिजाद विलियम्स शामिल हैं। इन बदलावों के साथ मुंबई की टीम आगामी सीजन में काफी अलग नजर आने वाली है। टीम के पास मिनी ऑक्शन के लिए अब 2.75 करोड़ रुपए शेष हैं।
अर्जुन तेंदुलकर का लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रांसफर
युवा गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने रिटेन से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया। मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपए में स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। आईपीएल में अर्जुन ने मुंबई की ओर से कुल 5 मुकाबले खेले, जिसमें केवल 3 विकेट लिए और बल्ले से मात्र 13 रन बनाए। अब वह लखनऊ के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड का ट्रांसफर
मुंबई ने अपने स्क्वाड में अन्य बड़े बदलाव भी किए। शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया गया है। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से मुंबई के लिए खरीदा गया। रदरफोर्ड निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और टीम ने उन्हें शामिल करने के लिए 2.6 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ये दोनों खिलाड़ी मुंबई की टीम में ताकत बढ़ाने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
आईपीएल 2025 में मुंबई का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में क्वालीफायर-2 तक पहुंचे थे। उस मुकाबले में उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लीग स्टेज में मुंबई ने 14 मुकाबलों में 8 में जीत हासिल की और 6 में हार का सामना किया। कुल 16 अंकों के साथ मुंबई का नेट रन रेट 1.142 रहा था।
ये भी पढ़ें- IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रिटेन किए प्रमुख खिलाड़ी, ऑक्शन के लिए पर्स में बची बस इतनी रकम
मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया उनमें खिलाड़ियों में सत्यनारायण राजू, रीस टॉप्ली, केएल श्रीजिथ, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब, मुजीब उर रहमान, लियाज विलियम्स, विगनेश पुथुर जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इन बड़े बदलावों के साथ मुंबई इंडियंस अपने स्क्वाड को मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है और आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
