IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रिटेन किए प्रमुख खिलाड़ी, ऑक्शन के लिए पर्स में बची बस इतनी रकम

IPL 2026: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टीम अब तक एक बार IPL खिताब जीत चुकी है।
IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रिटेन किए प्रमुख खिलाड़ी, ऑक्शन के लिए पर्स में बची बस इतनी रकम
गुजरात टाइटंस (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gujarat Titans: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करते हुए अगले सीजन के लिए अपनी रणनीति को नया रूप दिया है। फ्रेंचाइजी ने बड़े स्टार प्लेयर्स पर भरोसा जताया है और टीम को संतुलित बनाए रखने की कोशिश की है।

रिलीज किए गए खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस ने कुल छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस भेजा गया। इसके अलावा महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जी और कुलवंत खेजरोलिया को टीम से बाहर किया गया। इन खिलाड़ियों को खेलने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे और इसलिए फ्रेंचाइजी ने टीम में जगह बनाने के लिए उनका रास्ता साफ किया। रिलीज किए गए खिलाड़ी:  शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जी, कुलवंत खेजरोलिया

रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

रिटेन लिस्ट में टीम ने अनुभवी और मैच विनिंग खिलाड़ियों को बनाए रखा है। कप्तान शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी टीम की रीढ़ हैं। गेंदबाजी विभाग में कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे प्रमुख बॉलर्स शामिल हैं। मिडिल ऑर्डर में राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स जैसे ऑलराउंडर्स टीम को संतुलन प्रदान करते हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स। मिनी ऑक्शन के लिए टीम के पास अब 12.9 करोड़ रुपये का पर्स बचा है, जिससे टीम अपनी कमजोरियों को दूर कर और मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतर सकती है।

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में जगह बनाई थी। टीम ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीते, लेकिन पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही। एलिमिनेटर मुकाबले में टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ, जिसमें उसे 20 रन से हार मिली। टीम ने पहले प्रयास में 2022 में आईपीएल खिताब जीता था, जबकि 2023 में फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस का लक्ष्य अब आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब को दोबारा जीतना है और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की मदद से टीम संतुलन और मजबूती हासिल करने की तैयारी कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com