Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL शुरू होते ही जिंदल और नीता अंबानी को नई टेंशन, छोटी सी गलती का भुगतना होगा बड़ा खामियाजा

आईपीएल 2025 को फिर से 17 मई से शुरू किया जा रहा है। शुरू होने से पहले ही दो टीमों को बड़ा नुकसान हो सकता है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सबसे ज्यादा झटका लग सकता है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 15, 2025 | 06:10 PM

नीता अंबानी और पार्थ जिंदल, आईपीएल 2025 (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम चरण में है। इस टूर्नामेंट को दोबारा 17 मई से शुरू किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद अब ये लीग फिर से शुरू होने जा रही है। शुरू होने से पहले ही दो बड़ी टीमों को बड़ा झटका लगने की उम्मीद है। इसी लिए दोनों फ्रेंचाइजी के मलिक टेंशन में दिखायी दे रहे हैं। कहीं उनकी एक छोटी सी गलती भारी ना पड़ जाए।

17 मई से शुरू हो रहे हैं इस लीग में सबसे बड़ा नुकसान मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हुआ है। दोनों टीमों के कई खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट चुके हैं और वो अब इस टूर्नामेंट में फिर से खेलते शायद ही दिखें। दोनों टीमें में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ज्यादा थे। इन दोनों टीमों 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वापस नहीं लौट रहे हैं।

MI और DC के ये खिलाड़ी आईपीएल से होंगे बाहर

वहीं साउथ अफ्रीका ने अपने खिलाड़ियों को 26 तक वापस बुलाया और टीम के साथ जुड़ने को कहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के भी तीन खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में ये दोनों टीमों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

तिलक वर्मा की टेस्टिकुलर टॉर्शन की हुई सर्जरी, टी20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर

WPL 2026 का रंगारंग आगाज आज, कई स्टार्स करेंगे परफॉर्म; मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी से

WPL 2026: चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 5 टीमें, जानें स्क्वाड, शेड्यूल, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग

वडोदरा में विराट की झलक के लिए पागल हुई भीड़, एयरपोर्ट पर हजारों फैंस के बीच फंसे कोहली; देखें VIDEO

मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी विल जैक्स, रियान रिकलटन, कॉर्बिन बॉश टीम का साथ छोड़ देंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, जैक फ्रेजर मैकगर्क पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स भी 25 तक वापस लौट जाएंगे। इन खिलाड़ियों के नहीं रहने से मुंबई और दिल्ली को बड़ा नुकसान हो सकता है।

IPL 2025 में इन 6 खिलाड़ियों का ऐसा रहा है प्रदर्शन

विल जैक्स (मुंबई इंडियंस)

विल जैक्स ने मुंबई इंडियंस के लिए 11 आईपीएल 2025 मैचों में हिस्सा लिया है और दो मुकाबलों में POTM पुरस्कार जीता है। वानखेड़े स्टेडियम में जीटी के खिलाफ एमआई के लिए अपने आखिरी आईपीएल मैच में उन्होंने अर्धशतक भी लगाया, लेकिन इंग्लैंड-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के कारण वह प्लेऑफ के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे।

रियान रिकलटन (मुंबई इंडियंस)

रियान रिकलेटन दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम के लिए 12 मैचों में कुल 336 रन बनाए हैं, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) द्वारा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को जारी किए गए शुरुआती NOC के अनुसार 26 मई को जयपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ MI के आखिरी लीग मैच से पहले भारत छोड़ने की उम्मीद है।

कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस ने मार्च 2025 में लिजाड विलियम्स की जगह में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया था। बॉश ने अपना पदार्पण 27 अप्रैल को LSG के खिलाफ किया। बॉश ने MI के लिए पिछले तीन मैच खेले हैं और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया है, लेकिन रिकलटन की तरह वह WTC 2025 की अंतिम टीम का भी हिस्सा हैं और अन्य दक्षिण अफ्रीकी WTC-बाउंड खिलाड़ियों के साथ वो भी 25 मई तक भारत छोड़ देंगे।

IPL 2025 में अब नहीं दिखेगा इन विदेशी खिलाड़ी का जलवा, प्लेऑफ से पहले ये 10 प्लेयर छोड़ेंगे टीम का साथ

मिचेल स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क अब इस टूर्नामेंट में खेलते नहीं दिखाई देंगे। स्टार्क ने इस सीजन में 11 मैचों में कुल 14 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है। उनके ना रहने से टीम को सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स)

ट्रिस्टन स्टब्स को भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की टीम में शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली की टीम में आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के नजदीक है। ऐसे में दिल्ली को बड़ा झटका लग सकता है। स्टब्स भी बाकी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ 25 को ही भारत छोड़ देंगे।

जैक फ्रेजर मैकगर्क

ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जैक फ्रेजर मैकगर्क का यह सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था। वो पहले 6 मैचों में औसत प्रदर्शन ही कर सके। उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। जिसके बाद वो फिर से टीम में जगह नहीं बना सके।

Mumbai indians and delhi capitals facing new tension in ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 06:01 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Delhi Capitals
  • IPL
  • Mumbai Indians

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.